शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अली भी हमारे हैं, बजरंग बली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए : अब्दुल्ला आजम खान

समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर लोकसभा सीट महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान ने कुछ दिनों पहले एक जयप्रदा के उपर एक विवादित बयान देकर सुर्खियाँ बटोरी थी.

अली भी हमारे हैं, बजरंग बली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए : अब्दुल्ला आजम खान

समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर लोकसभा सीट महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान ने कुछ दिनों पहले एक जयप्रदा के उपर एक विवादित बयान देकर सुर्खियाँ बटोरी थी. अब विवादित बयान देने के मामले में उनके बेटे भी लाइन में खड़े हो गये हैं. असल में एक रैली को संबोधित करते हुए आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि अली भी हमारे हैं. बजरंग बली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए.

विज्ञापन

मालूम हो कि इसके पहले आजम खान ने जयप्रदा के उपर टिप्पड़ी की थी जिसके कारण  चुनाव आयोग ने उनके उपर 72 घंटे का बैन लगा दिया था. अब जब की चुनाव प्रचार के दौरान उनके बेटे ने ऐसा बयान दिया है तो ये देखना महत्वपूर्ण होगा कि चुनाव चुनाव आयोग अब क्या कदम उठाता है.

abdullah ajam khan And jaya prada

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान ने अपने पिता के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि, जो हमारे माथे पर गुलामी का कलंक था, वो फिर लग जाएगा. चुनाव विकास के नाम पर हो रहा है पर विकास न तो 2014 में हुआ और न 2017 में हुआ. यहां जिला तो दूर कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं बनाई.' अब्दुल्ला ने आगे कहा, 'अली भी हमारे हैं. बजरंग बली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए.'

मालूम हो कि रामपुर लोकसभा सीट पर मतदान 23 अप्रैल को होना है जिसके लिए आजम खान के चुनाव प्रचार से सम्बंधित ये आखिरी चुनावी सभा थी. अब क्या चुनाव आयोग इस बयान पर कोई कदम उठाएगा ये तो आने वाले वक़्त में पता चलेगा.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →