Advertising
Home Top stories तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत: प्रतापगढ़ में मरने...
Advertising
<

तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत: प्रतापगढ़ में मरने वालों में दो भाई और एक बहन, नहाते समय हुआ हादसा – Pratapgarh News

2
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत:  प्रतापगढ़ में मरने वालों में दो भाई और एक बहन, नहाते समय हुआ हादसा – Pratapgarh News

तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत: प्रतापगढ़ में मरने वालों में दो भाई और एक बहन, नहाते समय हुआ हादसा – Pratapgarh News

मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो भाइयों और उनकी बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

आसपास के लोगों और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों और गांव वालों ने मुआवजे की मांग की। अफसरों ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

पहले देखें तीन फोटो…

तीन बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस।

Advertising

दो भाई और एक बहन की हादसे में मौत हो गई।

बच्चों की मौत के बाद चीख पुकार मच गई।

नहाने गए थे तालाब में, गहरे पानी में डूबे तीनों मासूम

घटना कोहड़ौर थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव की है। नगर पंचायत कोहड़ौर के धरौली मधुपुर वार्ड निवासी संतोष वनवासी का 7 साल बेटा केसरी, छह साल की बेटी कुकी और 10 साल की बेटी खुशी तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जब तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई, तब तक तीनों गहरे पानी में चले गए।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ौर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों की तलाश शुरू कराई। तीनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकालने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रकोहड़ौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बच्चों की मौत के बाद लगी भीड़।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पट्टी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भी राजस्व टीम के साथ सीएचसी कोहड़ौर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इलाके में पसरा मातम, परिवार में कोहराम मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। संतोष वनवासी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

फिरोजाबाद में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या:गुस्साई भीड़ ने पुलिस से शव छीना, जीप तोड़ी, आधे घंटे तक हंगामा

फिरोजाबाद में बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाहा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर से 200 मीटर की दूरी पर चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद गोली मारकर दी, फिर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में मौके पर 200 से अधिक ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीण भिड़ गए। पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए शव को छीन लिया। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising