बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आरूषि हत्याकांड में माता-पिता हुए बरी!

आरूषि हत्याकांड जिसने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था। यह मामला पूरे देश में आग की तरह फैल गया था।

आरूषि हत्याकांड में माता-पिता हुए बरी!
आरूषि हत्याकांड जिसने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था। यह मामला पूरे देश में आग की तरह फैल गया था। मामलें में सीबीआई कोर्ट ने आरूषि के माता पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद दंपति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई गुरूवार को हुई, जिसमें माता-पिता को बरी कर दिया गया है। एक नजर खबर पर डालते हैं..... आपको बता दें कि आरुषि-हेमराज मर्डर केस के आरोपी राजेश तलवार और नुपुर तलवार की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। बड़ी खबर ये है कि माता पिता को कोर्ट ने बरी कर दिया है। kiuik सीबीआई कोर्ट ने सुनाया था उम्रकैद की सजा.... आपको बता दें कि गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने इस मर्डर केस में आरुषि के माता-पिता को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से ही दंपति फैसले का विरोध कर रहे थे, साथ ही दंपति ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बड़ी राहत मिली माता पिता को.... आपको बता दें कि आरूषि के माता पिता शुरू से ही खुद को बेकसूर बताते नजर आ रहे थे, और यही कारण है कि हाईकोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है। बहरहाल, मामलें में अब देखना ये होगा कि आरूषि का दोषी कौन है, इस तरह के कई बड़े सवाल खड़े होते है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →