Aaj Ka Rashifal – 26 April 2022: श्री हनुमान की कृपा से 5 राशि को लाभ होगा | horoscope today Tuesday 26 April 2022 Aaj Ka Rashifal | Patrika News

204

Aaj Ka Rashifal – 26 April 2022: श्री हनुमान की कृपा से 5 राशि को लाभ होगा | horoscope today Tuesday 26 April 2022 Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Aaj Ka Rashifal आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

भोपाल

Published: April 25, 2022 07:35:19 pm

Aaj Ka Rashifal : राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं। ज्योतिष की नजर में इन सभी राशियों के जातकों का अपना खास महत्व है। जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है। वहीं लगातार ग्रहों की स्थितियां बदलने से सभी राशियों के समय में भी बदलाव होता है, जिसके चलते हर दिन इन्हें इसके अलग अलग परिणाम मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं आज यानि मंगलवार 26 अप्रैल को आपकी राशि क्या कहती है।

1. आज मेष का राशिफल:
अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें। समय का दुरुपयोग करने से बचें। मेहनत करने में पीछे नहीं हटेंगे तो ही सफ़ल रहेंगे। प्रेम प्रसंग में परिजनों से विरोध होगा।

मेष राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से होती है। मेष राशि के जातकों का स्वभाव से लेेकर तमाम तरह की चीजें अपने आप में कुछ अलग मानी जाती है। ऐसे में ग्रहों की चाल में हो रहे बदलाव का असर मेष पर भी अन्य राशियों की तरह ही देखने को मिलते हैं।

2. आज वृषभ का राशिफल:
मांगलिक आयोजनों में न चाहते हुए भी सम्मिलित होना होगा। ध्यान रहे किसी से किए वादों को पूरा करने का समय आ गया है। अपने कर्म को महत्व दें न कि दूसरों की बातों पर ध्यान न दें।

वृषभ राशि के जातकों को को ज्योतिष में शांत स्वभाव वाला माना जाता है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते है। वहीं ग्रहों की चाल का असर अन्य राशियों की तरह इस राशि पर भी देखने को मिलता है।

3. आज मिथुन का राशिफल:
सही ग़लत का निर्णय समय पर छोड़ दें, जो होगा अच्छा होगा। परिवार में अपनों की अनदेखी से दुखी होंगे। पिता की कही बातों का मनन करें और कार्य करें, सफल होंगे। व्यापार में उन्नति होगी।

मिथुन के जातकों का स्वभाव ज्योतिष के अनुसार काफी अलग माना जाता है।माना जाता है कि ये गर्मी में लगातार ऊपर नीचे होता रहता है। वहीं इस राशि के जातक दूसरों की मन की बातें पढ़ने की क्षमता भी इनमें होती है। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

4. आज कर्क का राशिफल:
ज़मीन जायदाद से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। उसके लिए आप को समझदारी के साथ ही सतर्क भी रहना होगा। अपने सामने हो रही ग़लतियों को नज़रअन्दाज़ न करें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कर्क राशि के जातकों के स्वभाव को ज्योतिष में कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील माना जाता है। ऐसे में ये संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही कल्पनाशील भी होते हैं। ऐसे में ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

5. आज सिंह का राशिफल:
किसी के शुभ कार्यों में विघ्न डालने से बचें। समय रहते आर्थिक मामले निपटा लें। शासन से संबंधित कोई अड़चन आ सकती है। किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे बड़ेंगे।

सिंह के कारक ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

6. आज कन्या का राशिफल:
दिन उपयुक्त है, व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। राजकार्य से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। नवीन कार्यप्रणाली लागू होने से काम आसान व सफल होंगे। न्यायपक्ष मज़बूत होगा। यात्रा संभव है।

कन्या राशि इनकी वाणी आकर्षक होने के साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

7. आज तुला का राशिफल:
बोलने में बहुत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी आदतों से परिजन परेशान रहेंगे। आप किसी व्यक्ति विशेष से बात करने के लिए आतुर रहेंगे। राजनीति में योग्य पद मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि ये विवादों को निपटाने में कुशल होने के साथ ही न्याय की गहरी समझ रखते हैं। चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ कैसे किया जाता हैं? ये उस बात को अच्छे से जानते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

8. आज वृश्चिक का राशिफल:
दिन की शुरुआत में तनाव रहेगा। घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मनोरंजन के कार्यों में सलग्न रहेंगे। परिवार में उत्सव का महौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि वाले चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आज वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?

9. आज धनु का राशिफल:
दिन की महत्वता को समझें, अवसर बार बार नहीं मिलेंगे। उधार दिया धन मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। संत दर्शन के बीच आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि वाले धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आज धनु का राशिफल क्या कहता है?

10. आज मकर का राशिफल:
पिता के साथ तालमेल न होने से परिवार में क्लेश का माहौल रहेगा। समाज में आप के कार्यों की निंदा होगी। आस पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। न्याय कार्य मज़बूत होगा।

मकर राशि वालों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

11. आज कुंभ का राशिफल:
आपके अपने आपको महत्व नहीं देंगे। मित्रों का व्यवहार आप के प्रति नकरात्मक होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। जिससे कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। चर्म रोग से संबंधित रोग हो सकता है।

कुंभ राशि को लेकर ज्योतिष में माना जाता है कि इस राशि के जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होने के साथ ही आत्मविश्वास भी होते हैं। ये अथक परिश्रमी होने के चलते एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके भी हासिल करते हैं।

12. आज मीन का राशिफल:
यदि आपको सम्मान चाहिए तो दूसरों को सम्मान देना भी सीखें। आपकी आदतों से कार्यस्थल पर लोग आप का मज़ाक बनाएंगे। नौकरी में तबादले के योग हैं, सतर्क रहें और कार्य करें।

मीन राशि के जातकों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News