एन. रघुरामन का कॉलम: सेहतमंद बने रहने के लिए आपको यह ‘फीवर’ होना जरूरी है! h3>
- Hindi News
- Opinion
- N. Raghuraman’s Column – To Stay Healthy, You Need To Have This “fever”!
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एन. रघुरामन मैनेजमेंट गुरु
इस रविवार हमारे कई बुजुर्गों ने भानु सप्तमी मनाई। यह भगवान सूर्य की पूजा का महत्वपूर्ण पर्व है। बुजुर्गों ने समृद्धि, सौभाग्य और अच्छी सेहत की भी कामना की। लेकिन हमारे युवा, जो सेहतमंद रहना चाहते हैं, उन्हें प्रार्थना के साथ कोई न कोई खेल खेलना भी पसंद होता है। और नियमित तौर पर कोई खेल खेलने के लिए जरूरी है कि 30 की उम्र से पहले आपको उस खेल का फीवर हो जाए।
अगर अब तक आपको ऐसा फीवर नहीं हुआ तो आपके लिए एक शानदार मौका 11 जून 2026 से शुरू हो रहा है। इसी दिन दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन शुरू होगा, जिसमें एक खिताब के लिए 48 टीमें, 3 मेजबान देशों में 108 मैच खेलेंगी।mबीस साल पहले लियोनेल मैसी (अब 38) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (अब 41) शायद दुनिया के सबसे जाने-पहचाने एथलीट थे। दस साल पहले तो निश्चित ही थे और आज भी हैं। दोनों स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज की उस पीढ़ी का हिस्सा हैं, जो इतिहास में बेमिसाल है।
हालांकि खेल जगत जानता है कि शायद यह उनका आखिरी विश्वकप होगा, लेकिन वे इस संभावना को भी खारिज नहीं करते कि इसी टूर्नामेंट से कुछ नए सितारे भी उभर सकते हैं। वो कोई पहले से स्थापित खिलाड़ी हो सकता है या कोई बिल्कुल नया चेहरा, जैसे 2006 में जर्मनी में मेसी और रोनाल्डो ने डेब्यू किया था। आइए, ऐसे संभावित चेहरों पर नजर डालते हैं।
Advertising
1. एरलिंग हालेंड (25), नॉर्वे: अपने स्कूली दिनों से ही वे दुनिया की नजरों में हैं। वे गोल करते हैं, शारीरिक तौर पर प्रभावशाली हैं और कम बोलते हैं। वे लगभग रोनाल्डो जैसे हैं।
2. कीलियन एमबाप्पे (27), फ्रांस: फ्रांस के कप्तान हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि वे शर्मीले और पसंद किए जाने वाले मेसी तथा शांत रोनाल्डो के बीच की श्रेणी के हैं। वे किसी प्री-एमिनेंट स्टार जैसे हैं, जो दूसरों से आगे निकल कर अपने क्षेत्र की खास हस्ती बनेंगे।
3. जूड बेलिंगहैम (22), इंग्लैंड: वे मिडफील्ड के बिल्कुल लयबद्ध खिलाड़ी हैं। मूवी स्टार जैसे लुक वाले और टीम के सबसे भरोसेमंद प्लेयर हैं।
4. विनीसियस जूनियर (25), ब्राजील: हर विश्व कप में खिताब जीतने के प्रयास के अतिरिक्त ब्राजील की यह जिम्मेदारी भी होती है कि वह खेल की दिशा बदलने में सक्षम खिलाड़ी भी पेश करे। पेले, रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो और नेमार के बाद अब शायद विनीसियस वो सितारे हैं।
5. लेनार्ट कार्ल (18), जर्मनी: पिछले 12 साल से विश्व कप में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाए जर्मनी के लिए कार्ल शायद इस सूखे को खत्म कर सकते हैं।
6. लामिन यमाल (16), स्पेन: मैदान पर उनकी मौजूदगी बेहद रोमांच पैदा करती है। वे काफी हद तक मेसी जैसे हैं। 2024 की यूरोपीय चैम्पियनशिप में उन्होंने कमान संभाली और स्पेन को खिताब दिलाया।
7. गिलबर्टो मोरा (17), मेक्सिको: विशेषज्ञों का अनुमान है कि उनमें रातोरात ग्लोबल सुपरस्टार बनने की क्षमता है, क्योंकि वे ऊर्जा से भरपूर हैं। इस मिडफील्ड ऑर्गेनाइजर की तुलना मेक्सिको के महान फुटबॉलर कुआउतेमोक ब्लांको से की जाती है, जो अपनी स्टिलनेस के लिए प्रख्यात थे।
8. ओस्मान डेम्बेले (29), फ्रांस: कई लोगों को उम्मीद है कि यह तेजतर्रार फुटबॉलर अपने साथी एमबाप्पे से भी बेहतर कर सकते हैं। बुकीज मानते हैं कि यदि ऐसा हुआ तो फ्रांस खिताब जीत सकता है।
9. एंड्रिक (19), ब्राजील: अनाथालय से निकलकर विश्व कप तक पहुंचने का उनका सफर बेहद दिलचस्प है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी क्षमता फुटबॉल फैन्स को चौंका सकती है।
10. पाउ क्यूबार्सी (19), स्पेन: बेहतरीन डिफेंडर होने के साथ आकर्षक कद-काठी वाले क्यूबार्सी फुटबॉल को फैशन बना सकते हैं। 6 फीट लंबे और 40 वर्ष जैसी सूझबूझ रखने वाले क्यूबार्सी चमत्कार कर सकते हैं।
फंडा यह है कि यदि आप 39 दिन का यह इवेंट देखेंगे तो मुझे पक्का भरोसा है कि यह आपके भीतर स्पोर्ट्स फीवर पैदा कर देगा। और यदि इसके बाद आप खेलना जारी रखते हैं तो यकीन मानिए आप सेहतमंद तो बने रहेंगे।
खबरें और भी हैं…
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News