HomeTop storiesलुधियाना में वोटर मैपिंग मुहिम ने पकड़ी रफ़्तार: 2,927 पोलिंग बूथों...
Advertising
<
लुधियाना में वोटर मैपिंग मुहिम ने पकड़ी रफ़्तार: 2,927 पोलिंग बूथों पर लगे विशेष कैंप,एडीसी किया बूथों का औचक निरीक्षण,बिना मैपिंग वाले वोटरों तक पहुंचने के सख्त निर्देश – Ludhiana News
लुधियाना में वोटर मैपिंग मुहिम ने पकड़ी रफ़्तार: 2,927 पोलिंग बूथों पर लगे विशेष कैंप,एडीसी किया बूथों का औचक निरीक्षण,बिना मैपिंग वाले वोटरों तक पहुंचने के सख्त निर्देश – Ludhiana News h3>
चुनाव आयोग के निर्देशों पर लुधियाना ज़िले में वोटर लिस्ट को पूरी तरह अपडेट और दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को ज़िले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 2,927 पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। इस मुहीम का मुख्य मकसद ‘प्री-एसआईआर वोटर मैपिंग’ के तहत बचे हुए सभी वोटरों की मैपिंग के काम में तेज़ी लाना है, ताकि कोई भी मतदाता छूट न पाए। एडीसी पूनम सिंह ने खुद किया बूथों का औचक निरीक्षण इस विशेष मुहिम को ज़मीनी स्तर पर परखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) और अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी पूनम सिंह खुद मैदान में उतरीं। उन्होंने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का अचानक दौरा (सरप्राइज चेकिंग) किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अफसरों (BLOs) की हाजिरी चेक की और उनके द्वारा किए जा रहे वोटर मैपिंग के काम का जायजा लिया। इन प्रमुख बूथों का किया गया दौरा: लुधियाना सेंट्रल: बाजवा नगर के पास स्थित कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज के बूथ नंबर 2, 3 और 4 का निरीक्षण किया गया। लुधियाना वेस्ट: सिविल लाइंस, कॉलेज रोड स्थित सरकारी एलिमेंट्री स्कूल नंबर 5 के बूथ नंबर 52, 53, 54, 55 और 56 की जांच की गई। लुधियाना नॉर्थ (65): सरकारी हाई स्कूल कुंदनपुरी में बने बूथ नंबर 132, 133, 134, 135 और 136 का दौरा किया गया। चेकिंग के दौरान इन सभी बूथों पर बीएलओ (BLO) अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पाए गए। बिना मैपिंग वाले वोटरों तक पहुंचने के सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी पूनम सिंह ने बीएलओज़ को काम में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन वोटरों की मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है, उन तक हर हाल में पहुंच बनाई जाए।
इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग बाकी है, उनकी एक लिस्ट तैयार की जाए। यह लिस्ट बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) और स्थानीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी शेयर की जाए, ताकि उनकी मदद से इन लोगों को आसानी से ट्रेस किया जा सके। राजनीतिक दलों के एजेंटों और पार्षदों से मांगी मदद भारत चुनाव आयोग (ECI) की गाइडलाइंस के मुताबिक, इन विशेष कैंपों के दौरान अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किए गए बूथ लेवल एजेंट (BLA) और स्थानीय नगर काउंसलर (पार्षद) भी मौजूद रहे। अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी ने इन सभी प्रतिनिधियों और पार्षदों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस ज़रूरी काम में बीएलओज़ (BLOs) का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं और एजेंटों की मदद से अन-मैप्ड (गैर-मैप किए गए) वोटरों को ढूंढना और उनकी मैपिंग करना काफी आसान हो जाएगा, जिससे चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा सकेगा।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews