‘NEWS4SOCIALसमाधान’ पर आई समस्या, टूटी ड्रेनेज लाइन सुधरी: इंदौर में खराब सड़कें बनीं समस्या; जैन मंदिर के रास्ते में गटर का पानी, श्रद्धालु परेशान – Indore News h3>
दैनिक NEWS4SOCIALएप के ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रही हैं। शहर के एक्टिव जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। वहीं, बीते 7 दिनों में इंदौर से पानी, सड़क, जलभराव और
.
ईश कुंज कॉलोनी: टूटी ड्रेनेज लाइन का हुआ सुधार
इंदौर के ईश कुंज कॉलोनी, निहालपुर मुंडी की निवासी मोनिका सोनी ने ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट पर एक गंभीर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि उनके प्लॉट का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अचानक प्लॉट के सामने की मुख्य ड्रेनेज लाइन टूट गई।
ड्रेनेज लाइन टूटने की वजह से लगातार दूषित और गंदा पानी उनके प्लॉट के गड्ढों में भर रहा था, जिससे निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गया था। उन्होंने 311 एप और जोन कार्यालय पर भी तीन बार शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से केवल आश्वासन ही मिल रहा था।
जैसे ही यह समस्या ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ पर पोस्ट हुई, नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रेनेज लाइन को दुरुस्त किया और गंदे पानी का रिसाव बंद हो गया। समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता मोनिका सोनी ने एप पर “इस समस्या का समाधान हो चुका है” लिखकर इसकी पुष्टि की है।
इंदौर के लोग सीवरेज, बिजली और जलभराव की समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं…
शिवकाठ नगर: 10 सालों से नहीं बनी सड़क, जलभराव से बढ़ी मुसीबत
वार्ड 18 के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित शिवकाठ नगर के निवासी ललित ठाकुर ने सड़क निर्माण न होने की बड़ी समस्या पोस्ट की है। शिकायत के मुताबिक, भारत टोल काटा से अंदर जाने वाली मुख्य रोड पिछले 10 वर्षों से नहीं बनी है।
बारिश के दिनों में यहां सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है, जिससे रहवासियों का निकलना दूभर होता है। ललित ठाकुर का कहना है कि नगर निगम द्वारा इस रोड का टेंडर तीन बार पास किया जा चुका है, इसके बावजूद जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने विधायक और पार्षद से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने का निवेदन किया है।
विष्णुपुरी एनेक्स: परमानेंट कचरा घर में तब्दील हुई जगह, धंस गए ब्लॉक्स
विष्णुपुरी एनेक्स के निवासी डॉ. साध ने 4 जून 2026 को कचरे और बदहाली की समस्या साझा की। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने इस जगह पर ड्रेनेज की लाइन डाली थी, जिसके बाद रहवासियों ने मिलकर इंटरलॉकिंग ब्लॉक्स लगवाए थे।
अब वे ब्लॉक्स पूरी तरह धंस चुके हैं और यह जगह एक परमानेंट कचरा घर बन गई है, जहां आवारा कुत्तों ने अपना डेरा जमा लिया है। रहवासियों ने मांग की है कि इन धंसे हुए ब्लॉक्स को निकालकर दोबारा लगवाया जाए और दीवार पर कचरा न फेंकने की चेतावनी लिखवाई जाए।
प्रेम नगर: पेड़ की कटाई के बाद सड़क पर ही छोड़ दिया कचरा
प्रेम नगर के निवासी हर्ष कुमार रजनी ने एप पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई और कटाई का कार्य तो किया गया, लेकिन कटाई के बाद निकले पत्तों, टहनियों और मलबे को सड़क पर ही छोड़ दिया गया। मलबे का उठाव न होने के कारण अब लोग उस पर और कचरा डालने लगे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस कचरे को जल्द से जल्द साफ कराकर गली का रास्ता बहाल किया जाए।
वैष्णवी नगर: जैन मंदिर के रास्ते में गटर का पानी, श्रद्धालु परेशान
एयरपोर्ट के सामने स्थित वैष्णवी नगर के निवासी विजय तलाटी ने जलभराव और खराब ड्रेनेज की गंभीर समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि यहां स्थित पार्श्वनाथ धाम दिगंबर जैन मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग और गलियों में थोड़ा सा पानी बरसते ही गटर का गंदा पानी जमा हो जाता है।
ड्रेनेज लाइन होने के बावजूद सही तरीके से कनेक्शन न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इसके चलते दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया है।
पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक NEWS4SOCIALएप का ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी जरिया बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके के सिविक इश्यूज जैसे- कचरा, बिजली, खुदी सड़कें और जलभराव की फोटो सीधे लाइव लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे अधिकारियों के डैशबोर्ड पर पहुंचती है, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान का रास्ता आसान हो जाता है।
अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया
दैनिक NEWS4SOCIALके इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।
‘NEWS4SOCIALसमाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल
NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे NEWS4SOCIALएप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।


