Advertising
Home Top stories मुजफ्फरपुर के 26 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा: 18,871 कैंडिडेट्स एग्जाम...
Advertising
<

मुजफ्फरपुर के 26 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा: 18,871 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल होंगे, हाफ शर्ट में ही मिलेगी एंट्री; आधे घंटे पहले होगा गेट बंद – Muzaffarpur News

0
मुजफ्फरपुर के 26 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा:  18,871 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल होंगे, हाफ शर्ट में ही मिलेगी एंट्री; आधे घंटे पहले होगा गेट बंद – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर के 26 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा: 18,871 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल होंगे, हाफ शर्ट में ही मिलेगी एंट्री; आधे घंटे पहले होगा गेट बंद – Muzaffarpur News

राज्यस्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को बिहार के 11 शहरों के 180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस बार परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी सेंटर्स पर पहली बार जैमर लगाए गए हैं। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन की भी व्यवस्था की

.

मुजफ्फरपुर में परीक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर कुल 18,871 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय की ओर से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

सुबह 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

हाफ शर्ट और पैंट में ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति

Advertising

परीक्षा को लेकर ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को हाफ शर्ट और साधारण पैंट पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है। फुल बाजू की शर्ट, जैकेट या अतिरिक्त कपड़ों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

अभ्यर्थियों को जूता-मोजा पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा निम्न वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी

मोबाइल, स्मार्ट वॉच और डिजिटल घड़ी, एनालॉग घड़ी, पर्स, पेंसिल बॉक्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, गमछा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मास्क (विशेष अनुमति को छोड़कर)

केंद्र के बाहर जुटे अभ्यर्थी।

सुरक्षा केकड़े इंतजाम

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। 500 परीक्षार्थियों वाले केंद्र पर 5 पुलिसकर्मी और एक अधिकारी तैनात रहेंगे। 1000 या उससे अधिक परीक्षार्थियों वाले केंद्र पर 10 पुलिसकर्मी और एक अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और जैमर की व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त हो सके। रेलवे की ओर से भी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की गई है।

11 शहरों के 180 केंद्रों पर होगी परीक्षा

राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि राज्य के 11 शहरों में बनाए गए 180 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वाड भी गठित किए गए हैं। प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक फ्लाइंग स्क्वाड तैनात रहेगा, जो परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी करेगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising