Advertising
Home Top stories गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शर्मनाक हरकत: चलती...
Advertising
<

गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शर्मनाक हरकत: चलती कार में प्राइवेट पार्ट निकालकर मास्टर्बेट किया; युवती ने VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी – gurugram News

0
गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शर्मनाक हरकत:  चलती कार में प्राइवेट पार्ट निकालकर मास्टर्बेट किया; युवती ने VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी – gurugram News

गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शर्मनाक हरकत: चलती कार में प्राइवेट पार्ट निकालकर मास्टर्बेट किया; युवती ने VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी – gurugram News

गुरुग्राम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कैब ड्राइवर।

हरियाणा के गुरुग्राम में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां कैब में सफर कर रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सामने कैब ड्राइवर ने जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट निकाला और मास्टर्बेट किया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी की करतूत का वीडियो बना लिया।

आगे जाकर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर सूचना दी। इसके बाद डीसीपी ने महिला थाना एसएचओ सुमन को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया। इंस्पेक्टर सुमन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव बरी हारी का रहने वाला है। आरोपी बीटेक है, जिसने मैकेनिकल स्ट्रीम में 2024 में इसकी डिग्री हासिल की थी। वर्तमान में वह गुरुग्राम में कैब चलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Advertising

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव बरी हारी का रहने वाला है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसे कैब ड्राइवर को पकड़वाया…

  • ऑनलाइन ऐप के जरिए कैब बुक की थी : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती मालबू टाउन इलाके में रहती है और साइबर हब स्थित एक नामी लॉजिस्टिक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत है। रोज की तरह सुबह करीब सवा 8 बजे उसने अपने ऑफिस जाने के लिए एक ऑनलाइन ऐप के जरिए कैब बुक की थी।
  • कैब में बैठते ही शर्मनाक हरकत शुरू की : कैब में बैठने के कुछ समय बाद ही ड्राइवर ने अपनी शर्मनाक हरकत कर दी। सफर के दौरान उसने चलती गाड़ी में अपनी पैंट की जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट बाहर निकालकर उसके सामने ही अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप ड्राइवर ने उसके सामने मास्टरबेट करना शुरू कर दिया।
  • पीड़िता ने सूझबूझ से आरोपी की वीडियो बनाई : ड्राइवर की इस बेहद शर्मनाक हरकत को देखकर युवती सहम गई। सुनसान रास्ते और चलती गाड़ी में सीधे विरोध करने पर किसी बड़े हादसे या हमले की आशंका को देखते हुए युवती ने धैर्य से काम लिया। उसने बेहद चालाकी और चुपचाप अपना मोबाइल निकाला और ड्राइवर की इस घिनौनी हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
  • ड्रॉप लेकर पुलिस को दी सूचना : इसके बाद युवती ने बहाने से किसी तरह कैब उतवाई और तुरंत नीचे उतर गई। खुद को सुरक्षित पाते ही उसने बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाते हुए अपने फोन में रिकॉर्ड किया गया वीडियो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया।

वारदात के महज डेढ़ घंटे के भीतर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी ड्राइवर को धर दबोचा।

डेढ़ घंटे में आरोपी गिरफ्तार किया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। केस की जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी सुमन को सौंपा गया। महिला थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ तकनीकी सर्विलांस और कैब बुकिंग डेटा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। वारदात के महज डेढ़ घंटे के भीतर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी ड्राइवर को धर दबोचा।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस शर्मनाक घटना की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी कैब ड्राइवर की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

गुरुग्राम के चौक में मॉडल के सामने प्राइवेट पार्ट निकाला:खुलेआम अश्लील हरकतें करने लगा; युवती ने युवक का VIDEO इंस्टाग्राम पर डाला

हरियाणा के गुरुग्राम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने मॉडल युवती के सामने अश्लील हरकतें की। युवक ने मॉडल के सामने ही पैंट की जिप खोल ली। जिस वक्त ये घटना हुई, मॉडल वहां खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रही थी। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising