Advertising
<

GT vs CSK , IPL 2026 Live Score: ऋतुराज ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बल्लेबाजी, दोनों टीमों में बड़े बदलाव

0
GT vs CSK , IPL 2026 Live Score: ऋतुराज ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बल्लेबाजी, दोनों टीमों में बड़े बदलाव


GT vs CSK , IPL 2026 Live Score: ऋतुराज ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बल्लेबाजी, दोनों टीमों में बड़े बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. इस मैच में टॉस चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.  

पॉइंट टेबल में गुजरात की टीम अभी 2 नंबर पर है, वहीं चेन्नई की टीम सातवें नंबर पर है. गुजरात के 16 पॉइंट हैं, वहीं चेन्नई के 12 पॉइंट हैं. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

कैसी है GT vs CSK मुकाबले की टीम 
आईपीएल के अहम मुकाबले में चेन्नई की टीम में दो बदलाव किए हैं. गुरजपनीत स‍िंंह को अकील हुसैन की जगह मौका मिला है, जबकि मैट शॉर्ट को प्रशांत वीर की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वहीं गुजरात की टीम में एक बदलाव किया है, प्रसिद्ध कृष्णा को साई किशोर की जगह शामिल किया गया है.

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टीम की इस सीजन शानदार लय में नजर आई है. गुजरात प्लेऑफ के ल‍िए क्ववाल‍िफाई कर चुकी है. लेकिन यह मैच नंबर 1 और नंबर 2 के ल‍िए अहम है. वहीं चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना ही होगा. वरना उनका सफर खत्म हो जाएगा.

Advertising

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान

गुजरात vs चेन्नई h2h
कुल IPL मैच:9
गुजरात ने जीते: 5
चेन्नई ने जीते: 4

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, आकाश मधवाल, जकारी फाउलकेस, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा और डियान फॉरेस्टर.

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा और कॉनर एस्टरहुइज़न.
 

—- समाप्त —-