गहलोत बोले- लोग सड़कों पर आ गए तो क्या होगा: जनता कंट्रोल से बाहर न हो जाए, इसलिए राहुल गांधी बार-बार सरकार को चेता रहे – Jaipur News h3>
जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को लेकर बीजेपी नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है। गहलोत ने कहा- पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी दिल के साफ आदमी हैं। दिल में जो बात आती है, वे जुबान पर लाते हैं, राजनीति नहीं करते हैं। जनता कंट्रोल से बाहर न हो जाए, इसलिए राहुल गांधी बार-बार सरकार को चेता रहे हैं। गहलोत जयपुर में बुधवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने कहा- पीएम मोदी ने एक लेक्चर दे दिया, जिसमें उन्होंने जनता से पांच-सात बातें कही। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, वह एक सुझाव के रूप में है। आप साफ रूप से कहिए कि आगे आने वाले वक्त में क्या होगा? अगर स्थिति बिगड़ गई, लोग सड़कों पर आ गए तो देश का क्या होगा। यह चिंता मोदी को भी होनी चाहिए। राहुल गांधी अगर पहले कह रहे हैं कि देश में ऐसी स्थिति नहीं आ जाए कि लोग सड़कों पर आ जाए और सरकार की कंट्रोल में नहीं रहे। वह स्थिति नहीं बननी चाहिए। राहुल गांधी नहीं चाहेंगे कि पब्लिक आउट ऑफ कंट्रोल हो जाए, इसलिए वह बार-बार सरकार को चेता रहे हैं, इसमें क्या गलत है? नेता प्रतिपक्ष के साथ सरकार, बीजेपी का व्यवहार उचित नहीं है गहलोत ने कहा- राहुल गांधी जिस प्रकार से बार-बार समय पर सरकार को आगाह करते हैं, चाहे नोटबंदी हो, कोविड हो, आर्थिक स्थिति नाजुक दौर में चली, तब भी उन्होंने लगातार आगाह किया। वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। इस सरकार को समझना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष का क्या महत्व होता है। अगर आप प्रधानमंत्री चुने गए हैं तो राहुल गांधी भी नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं। विपक्ष के नेता से जिस प्रकार ये व्यवहार कर रहे हैं, उसे उचित नहीं कहा जा सकता। देश बर्बादी की तरफ जा रहा है, राहुल गांधी आगाह कर रहे गहलोत ने कहा- अगर देश बर्बादी की तरफ जा रहा है, तभी राहुल गांधी देश की चिंता कर रहे हैं। जो व्यक्ति चिंता करता है तो फिर वह क्या करे, कहना पड़ता है कि आप किस दिशा में देश को ले जा रहे हो। यह सवाल मोदी या राहुल गांधी का नहीं, सवाल देश को बचाने का है। देशवासियों को बचाने का है। आज खाद नहीं, बिजली नहीं, पानी नहीं, एलपीजी सिलेंडर नहीं। पेट्रोल, डीजल की किल्लत पर सरकार साफ कहे गहलोत ने कहा- पेट्रोल डीजल के लिए आपने ऐसी स्थिति कर दी है कि जयपुर से जोधपुर तक कोई जाता है तो तीन बार तेल भरवाता है। ऐसा तो हमने जिंदगी में कभी नहीं देखा। ऐसी स्थिति बनेगी कि छोटी सी दूरी में बार-बार पेट्रोल भरवाना पड़े। इतिहास में पहली बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। गहलोत ने कहा- ऊपर से पेट्रोलियम कंपनियों ने सीमा तय कर दी है कि 5000 से ज्यादा डीजल पेट्रोल नहीं देंगे। अब आप बताइए ऐसी स्थिति कभी सुनी है क्या? अगर वास्तव में ऐसे हालात हैं तो खुलकर कहना चाहिए कि देखो यह स्थिति आ गई है, हम आपको साफ करना चाहते हैं कि आपको इस प्रकार से कदम उठाने पड़ेंगे।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews