Advertising
Home Top stories देवकीनंदन व्यास केंद्र सरकार के मामलों की करेंगे पैरवी: हाईकोर्ट, जोधपुर...
Advertising
<

देवकीनंदन व्यास केंद्र सरकार के मामलों की करेंगे पैरवी: हाईकोर्ट, जोधपुर में पिछले लंबे से कर रहे हैं प्रैक्टिस; वकीलों ने किया अभिनंदन – Jodhpur News

0
देवकीनंदन व्यास केंद्र सरकार के मामलों की करेंगे पैरवी:  हाईकोर्ट, जोधपुर में पिछले लंबे से कर रहे हैं प्रैक्टिस; वकीलों ने किया अभिनंदन – Jodhpur News

देवकीनंदन व्यास केंद्र सरकार के मामलों की करेंगे पैरवी: हाईकोर्ट, जोधपुर में पिछले लंबे से कर रहे हैं प्रैक्टिस; वकीलों ने किया अभिनंदन – Jodhpur News


राजस्थान उच्च न्यायालय के वकील देवकीनंदन व्यास (देवेशजी) को केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में केंद्र सरकार के मामलों की पैरवी के लिए सीनियर पैनल काउंसिल नियुक्त किया गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर में आज वकीलों ने उनका अभिनंदन किया। बता दें कि देवकीनंदन व्यास जालौर जिले के मूल निवासी है। पिछले लम्बे समय से उच्च न्यायालय जोधपुर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वकीलों ने स्वागत कर कहा- ये हमारे लिए गौरव का विषय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में हुए स्वागत समारोह में वकीलों ने कहा कि देवकीनंदन व्यास की नियुक्ति न केवल उनके विधिक अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान है, बल्कि यह राजस्थान उच्च न्यायालय के वकील समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है। कार्यक्रम के दौरान वकीलों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी एवं सशक्त पैरवी कर न्यायिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां स्थापित करेंगे। समारोह में अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़, वकील दिग्विजय सिंह जसोल, केंद्र सरकार के स्टैंडिंग कौंसिल अश्विन राजपुरोहित, विनीत सनाढ्य, राजेश परिहार, विनीत दवे, दीपक बोड़ा, अंकित NEWS4SOCIALसहित कई वकीलों ने व्यास को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। ललित शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में “सीनियर पैनल काउंसिल” नियुक्त जयपुर के सीनियर वकील ललित शर्मा को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में “सीनियर पैनल काउंसिल” के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से आज जारी आदेश में उनका नाम प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। कानूनी दक्षता, सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति समर्पण के कारण ललित शर्मा आज जयपुर के प्रतिष्ठित वकीलों में गिने जाते हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिली यह नई जिम्मेदारी उनके अनुभव, मेहनत और समाज में स्थापित विश्वास का बड़ा प्रमाण मानी जा रही है। कई सामाजिक अभियानों में भी निभा रहें भागीदारी ललित शर्मा पिछले कई सालों से जयपुर की सामाजिक, कानूनी और जनसेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। ललित शर्मा रोटरी क्लब सहित कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक अभियानों में लगातार भागीदारी निभाते रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रियता उन्हें समाज के बीच अलग पहचान दिलाती है। विधिक क्षेत्र में भी उनका अनुभव बेहद व्यापक रहा है। वे लगभग एक दशक तक नगर निगम जयपुर के स्थायी वकील रहे हैं। कई महत्वपूर्ण मामलों में निगम का सफल पक्ष रखा। ललित शर्मा हाईकोर्ट की ओर से गठित हिंगोनिया गोशाला कमेटी के भी सदस्य है। दौसा जिले के हैं रहने वाले दौसा जिले के गिरधरपुरा गांव के मूल निवासी ललित शर्मा की इस उपलब्धि से गांव और आस-पास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणा है। ललित शर्मा ने विधि और न्याय व्यवस्था के अध्ययन एवं अनुभव के लिए कई देशों की यात्राएं भी की हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी व्यवस्थाओं को समझने का उनका अनुभव उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को और अधिक प्रभावशाली बनाता है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising