HomeTop storiesमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल दरभंगा आएंगे: सांसद गोपालजी ठाकुर बोले- एम्स...
Advertising
<
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल दरभंगा आएंगे: सांसद गोपालजी ठाकुर बोले- एम्स निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करेंगे, अधिकारियों को देंगे दिशा-निर्देश – Darbhanga News
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल दरभंगा आएंगे: सांसद गोपालजी ठाकुर बोले- एम्स निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करेंगे, अधिकारियों को देंगे दिशा-निर्देश – Darbhanga News h3>
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कल यानी गुरुवार को दरभंगा आएंगे। दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने जानकारी दी है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल दरभंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन दरभंगा एयरपोर्ट पर होगा, जहां वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ-साथ एसडीपीओ रैंक के अधिकारी लगातार एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट परिसर में बैरिकेडिंग, वाहन जांच और वीआईपी मूवमेंट को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि, देर शाम तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया था। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दरभंगा एम्स निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे सकते हैं। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, कई मंत्री, विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के भी मौजूद रहने की संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट से ही वापस रवाना हो सकते हैं। डीएमसीएच में बन रहे 1700 बेड वाले नए अस्पताल की प्रगति का भी जायजा लेंगे मुख्यमंत्री एम्स निर्माण के साथ-साथ दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बन रहे 1700 बेड वाले नए अस्पताल परियोजना की प्रगति का जायजा लेंगे। दरभंगा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में दरभंगा एम्स के लिए 700 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है, जबकि इससे पहले 1264 करोड़ रुपये परियोजना के लिए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे और इसके बाद डीएमसीएच, दरभंगा एम्स तथा एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है। गुरुवार को ही औपचारिक रूप से CISF को हैंडओवर किया जाएगा दरभंगा एयरपोर्ट जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ही दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था औपचारिक रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपे जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अब तक दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा बिहार पुलिस के जिम्मे थी, लेकिन केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब इसकी सुरक्षा CISF संभालेगी। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए CISF के 145 जवानों की तैनाती की गई है। जवानों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में निर्धारित की गई है, ताकि एयरपोर्ट परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित हो सके। सांसद बोले- दरभंगा एयरपोर्ट बेहतर राजस्व देने वाले एयरपोर्ट्स में शामिल सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री की उड़ान योजना के तहत विकसित हुआ दरभंगा एयरपोर्ट आज देश के बेहतर राजस्व देने वाले एयरपोर्ट्स में शामिल हो चुका है। एयरपोर्ट पर करीब 952 करोड़ रुपए की लागत से नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews