लुधियाना 12वीं के रिजल्ट में भी फिसड्डी: 87.04% स्टूडेंट हुए पास, सुहानी-दिवांशी 500-500 अंक लेकर राज्य में दूसरे व तीसरे स्थान पर – Ludhiana News h3>
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12 वीं क्लास का परिणाम घोषित कर दिया। 10वीं क्लास की तरह 12वीं क्लास के रिजल्ट में भी लुधियाना जिला प्रदेश में सबसे निचले पायदान यानि 23 वें नंबर पर रहा। लुधियाना जिले का रिजल्ट 87.04 प्रतिशत रहा। लुधियाना जिले में 12 वीं कक्षा में कुल 33,468 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया जिसमें से 29,131स्टूडेंट पास हुए। लुधियाना जिले के लिए सुखद बात यह रही कि सबसे ज्यादा मेरिट हासिल करने वालों में लुधियाना जिला 40 मेरिट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल फोकल प्वाइंट की सुहानी व तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिवांशी 500-500 अंक लेकर मेरिट सूची में क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 40 में से 30 मेरिट एक ही स्कूल की पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में कुल 278 स्टूडेंट्स के नाम शामिल हैं। पटियाला जिला 59 मेरिट के साथ पहले स्थान पर है वहीं लुधियाना 40 मेरिट के साथ दूसरे स्थान पर है। जिसमें 16 लड़के व 24 लड़कियां शामिल हैं। खास बात यह है कि मेरिट सूची में 40 में से 30 स्टूडेंट्स सिर्फ तेजा सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हैं। तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दानिश ग्रेवाल का कहना है कि उनके लिए यह मान की बात है कि पूरे प्रदेश में उनके स्कूल की लड़की टॉप पर रही है। उनका कहना है कि लड़की ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल से कुल 30 मेरिट आई हैं। सरकारी स्कूल के सिर्फ दो स्टूडेंट मेरिट में लुधियाना जिले के शहरी सरकारी स्कूलों में से एक भी स्टूडेंट मेरिट सची में स्थान हासिल नहीं कर पाया। लुधियाना जिले के सरकारी स्कूलों के दो स्टूडेंट ही मेरिट सूची में जगह बना पाए। एक स्टूडेंट पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला और दूसरा स्कूल ऑफ एमिनेंस जगराओं का स्टूडेंट शामिल है। लुधियाना जिले में स्ट्रीम वाइज टॉपर साइंस स्ट्रीम: तेजा सिंह स्वतंत्र ममेमोरियल स्कूल लुधियाना की सिमरन तिवाड़ी 497 अंक लेकर साइंस स्ट्रीम में जिले में फर्स्ट है। वहीं संत सुंदर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोपाराय कलां की स्टूडेंट महकप्रीत कौर 489 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। वहीं तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सिमरनप्रीत सिंह 489 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। कामर्स स्ट्रीम: कॉमर्स स्ट्रीम में तेजा सिंह सवतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीनों विद्यार्थी जिले में पहले तीन स्थान पर रहे। तानिया शर्मा 492 अंक लेकर राज्य में दूसरा और जिले में पहले स्थान प्राप्त किया।। शौर्यवीर ने भी 492 अंक हासिल किए और वह राज्य में तीसरे व जिले में दूसरे स्थान पर रहा। इसी स्कूल के सनमीश पटेल ने 491 अंक हासिल करके जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। ह्यूमैनिटीज ग्रुप: बीसीएम स्कूल की सुहानी चौहान ने 500 में से 500 अंक हासिल कर राज्य व जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं तेजा सिंह स्वतंत्रत की दिवांशी ने 500 अंक हासिल करके प्रदेश व जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं रणजीत सिंह ने 492 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews