HomeTop storiesलुधियाना में GST फर्जीवाड़े में 9 कंपनियों पर केस: जाली दस्तावेजों...
Advertising
<
लुधियाना में GST फर्जीवाड़े में 9 कंपनियों पर केस: जाली दस्तावेजों से सरकार को लगाया चूना; दूसरे के खातों से रजिस्ट्रेशन नंबर किए हासिल – Ludhiana News
लुधियाना में GST फर्जीवाड़े में 9 कंपनियों पर केस: जाली दस्तावेजों से सरकार को लगाया चूना; दूसरे के खातों से रजिस्ट्रेशन नंबर किए हासिल – Ludhiana News h3>
पंजाब के आबकारी एवं कराधान विभाग की शिकायतों पर लुधियाना पुलिस ने जीएसटी फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग थानों में 9 कंपनियों और उनके संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई फर्मों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी, दूसरे व्यक्तियों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल कर GST रजिस्ट्रेशन हासिल किया। इसके बाद फर्जी बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ लेकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। कर विभाग की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग इन मामलों में जल्द खुलासे और भी करेगा। अभी कई कंपनियां अधिकारियों की जांच के घेरे में भी है। जांच में सामने आए ये मामले
1. अल्फा ट्रेडिंग कंपनी पर केस स्टेट टैक्स अधिकारी (वार्ड-23) की शिकायत पर दरेसी थाना पुलिस ने ( अल्फा ट्रेडिंग कंपनी) Alpha Trading Company के संचालक रमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने गलत तथ्यों के आधार पर GST रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया। अधिकारी मामले की जांच में जुटे है। 2. सीके इंडस्ट्रीज पर फर्जी बिलिंग का आरोप साहनेवाल थाना पुलिस ने M/s CK Industries के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में आरोप है कि फर्म ने फर्जी दस्तावेजों और दूसरे व्यक्ति के मोबाइल नंबर व बैंक खाते का उपयोग कर GST नंबर हासिल किया और फर्जी बिलों के जरिए ITC का लाभ लिया। 3. पूजा एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई डाबा थाना पुलिस ने M/s Pooja Enterprises के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। विभाग का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर GST रजिस्ट्रेशन लेकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। अधिकारी बैंक रिकार्ड भी खंगाल रहे है। 4. श्री राधे ट्रेडिंग कंपनी भी जांच के घेरे में M/s Shree Radhey Trading Company के खिलाफ भी डाबा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में फर्जी दस्तावेजों और गलत तरीके से ITC लाभ लेने का आरोप लगाया गया है। जिससे सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचा है। 5. सितम एंटरप्राइजेज पर भी केस M/s Sitam Enterprises के संचालक के खिलाफ डाबा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी कागजातों के आधार पर GST रजिस्ट्रेशन हासिल कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। 6. गणपति पैकर्स इंडस्ट्रीज पर धोखाधड़ी का आरोप शिमलापुरी थाना पुलिस ने अमित कुमार और उनकी फर्म M/s Ganpati Packers Industries के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकार के साथ धोखाधड़ी की गई। 7. बेनीपाल इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई डिवीजन नंबर-6 थाना पुलिस ने Benipal Industries के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर GST नंबर हासिल किया गया। 8. कृष्णा ट्रेडर्स के खिलाफ भी केस टिब्बा थाना पुलिस ने M/s Krishna Traders के संचालक कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि GST रजिस्ट्रेशन के लिए कथित तौर पर गलत और मनगढ़ंत जानकारी दी गई। 9. खालसा इंटरप्राइजेज पर भी FIR थाना शिमलापुरी की पुलिस ने खालसा इंटरप्राइजेज के संचालक सोहनजीत सिंह के खिलाफ धारा 318, 335, 336, 338, 340 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी है कि कारोबारी ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल किया और जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार कर प्रक्रिया में उनका उपयोग किया। विभाग ने शुरू की गहन जांच कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फर्जी GST रजिस्ट्रेशन और फर्जी बिलिंग के जरिए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सभी मामलों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews