विधायक सुरेश गुर्जर का धरना 7 घंटे में खत्म: प्रशासन से वार्ता के बाद कई मांगों पर बनी सहमति – jhalawar News h3>
झालावाड़ में खानपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी और किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में चल रहा धरना प्रदर्शन प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। मंगलवार को मिनी सचिवालय के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में कई मांगों पर सहमति बनी। यह धरना मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और शाम 7 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक सुरेश गुर्जर के साथ वार्ता की।
वार्ता के बाद परवन डूब क्षेत्र के किसानों के मुआवजे और विस्थापन, फसल खराबे के बीमा क्लेम तथा टोल प्लाजा से राहत सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ठोस सहमति बनी। 15 दिन का दिया अल्टीमेटम
विधायक गुर्जर ने बताया कि प्रशासन ने इन समझौतों को समयबद्ध तरीके से लागू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर इन समझौतों पर धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ, तो भविष्य में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। परवन डूब क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में विधायक, विभागीय अधिकारी और ग्रामीण प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो 15 दिनों के भीतर समाधान प्रस्तुत करेंगे।
फसल खराबे का मुआवजा और प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की राशि 31 मई से पहले सीधे किसानों के खातों में जमा करने पर प्रशासन और संबंधित विभाग ने सहमति जताई है। शाम 7 बजे धरना किया खत्म
झालावाड़-बारां मेगा हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर खानपुर वासियों को राहत देने के लिए प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है। इस अवधि में स्थानीय लोगों के लिए स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
शाम 7 बजे अधिकारियों की वार्ता में सहमति बनने और ठोस आश्वासन मिलने के बाद हजारों लोगों की उपस्थिति में धरना समाप्त घोषित कर दिया गया। समझौता वार्ता में यह रहे मौजूद
पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाडा, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, मुबारिक मंसूरी, राजेश करावन, पूर्व ब्लांक अध्यक्ष फरीद चौधरी, कालूलाल लोधा, ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा, भरत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सुमन, प्रमोद सोनी, सुरेंद्र मेहता, इंद्राज नागर, रामचन्द्र गुर्जर, सीताराम लोधा, भगवान सिंह गुर्जर, रामलाल तंवर, विधानसभा अध्यक्ष शिवराज सिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, पूर्व सरपंच ललित राठौर, भवानीशंकर गुर्जर सरपंच कन्हैयालाल मीना, राजेंद्र मीणा,कमलेश मेहता, धर्मराज गुर्जर, रोशन गुर्जर, मदनलाल वर्मा, जनपद अमरलाल जादम, विष्णु मीणा, भैरूलाल मेहरा आदि मौजूद रहे है
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews