Advertising
Home Top stories दरभंगा में क्रिकेट मैच विवाद में चाकूबाजी, 3 युवक गंभीर: 5...
Advertising
<

दरभंगा में क्रिकेट मैच विवाद में चाकूबाजी, 3 युवक गंभीर: 5 थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है, सेलिब्रेट कर रहे युवक को रोका तो भड़का विवाद – Darbhanga News

0
दरभंगा में क्रिकेट मैच विवाद में चाकूबाजी, 3 युवक गंभीर:  5 थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है, सेलिब्रेट कर रहे युवक को रोका तो भड़का विवाद – Darbhanga News

दरभंगा में क्रिकेट मैच विवाद में चाकूबाजी, 3 युवक गंभीर: 5 थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है, सेलिब्रेट कर रहे युवक को रोका तो भड़का विवाद – Darbhanga News


दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत पाली में सोमवार को क्रिकेट मैच के फाइनल के दौरान दो पक्षों के बीच शुरू हुई नोंकझोंक ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मून स्टार क्रिकेट क्लब पाली के तत्वावधान में प्रीमियर लीग का फाइनल मैच तुमौल और बसौली गांव के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष ने शुरू किया हंगामा, दूसरे ने रोका तो किया हमला बताया जाता है कि गनौन पंचायत के पंचायत समिति सदस्य समशेद तौहीद के बेटे मो. चांद ने चौके-छक्के लगने के बाद सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से लड़कों ने उसे रोका। इसके बाद मोहम्मद चांद ने चाकू निकाल लिया, जिसे दूसरे पक्ष के लड़कों ने छीन लिया और चांद के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद मोहम्मद चांद मच्छहट्टा में मछली बेच रहे मो. एहसान के पास पहुंचा और उससे मछली काटने का हथियार छीन लिया और ताबड़तोड़ दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना से मच्छहट्टा क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चाकूबाजी में पाली गांव निवासी लालमोहन मिश्र के पुत्र आदित्य मिश्र (20), रसियारी गांव निवासी सुनील झा के पुत्र दुर्गानंद झा (22) और महथवार गांव निवासी गणेश मिश्र के पुत्र रंजन मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आरोपी मोहम्मद चांद मौके से फरार हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने घटना के बाद मच्छहट्टा में जमकर तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने मच्छहट्टा में जमकर तोड़फोड़ की। कुछ समय के लिए स्थिति बेकाबू हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। एहतियातन पाली बाजार बंद हो गया तथा फाइनल मैच का पुरस्कार वितरण समारोह रोक दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी मौके पर पहुंचे और कैंप कर स्थिति को बिगड़ने से रोका। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि क्रिकेट मैच को लेकर एक असामाजिक तत्व ने तीन युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल पक्ष के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो उठे थे। एसडीपीओ ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising