Advertising
Home Top stories अमृतसर में 7 दिनों में पांचवां एनकाउंटर: पिंड धूलका हत्याकांड में...
Advertising
<

अमृतसर में 7 दिनों में पांचवां एनकाउंटर: पिंड धूलका हत्याकांड में आरोपी सुखप्रीत सिंह घायल, हत्या के लिए दिए थे हथियार – Amritsar News

0
अमृतसर में 7 दिनों में पांचवां एनकाउंटर:  पिंड धूलका हत्याकांड में आरोपी सुखप्रीत सिंह घायल, हत्या के लिए दिए थे हथियार – Amritsar News

अमृतसर में 7 दिनों में पांचवां एनकाउंटर: पिंड धूलका हत्याकांड में आरोपी सुखप्रीत सिंह घायल, हत्या के लिए दिए थे हथियार – Amritsar News

एनकाउंटर के बाद मौके पर पड़ी आरोपी की बाइक

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आज थाना कंबो इलाके में एक आरोपी का एनकाउंटर किया। यह अमृतसर पुलिस का सात दिनों में पांचवां एनकाउंटर है। यह कार्रवाई उसी मामले में की गई है, जिसमें 16 नवंबर को पिंड धूलका में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

.

पुलिस लगातार इस मामले के दोषियों की तलाश में थी। कल भी इस मामले में एक दोषी का एनकाउंटर किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। आज का एनकाउंटर आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख, जो कि पटियाला का रहने वाला है, कांबो थाना इलाके में घूमते हुए पकड़ा गया।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस ने इलाके में नाका लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सुखप्रीत के पैरों में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Advertising

पुलिस के मुताबिक, सुखप्रीत ने दुकानदार की हत्या में दोषियों को हथियार मुहैया कराए थे और उन्हें पनाह भी दी थी। आज भी वह किसी और वारदात के लिए हथियार देने पहुंचा था।

मुठभेड़ स्थल पर पड़ा आरोपी से मिली पिस्टल

इस एनकाउंटर में बरामद हथियार भी सुखप्रीत द्वारा किसी अन्य अपराध के लिए दिया जाना था। मगर उस से पहले ही पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर हथियार बरामद कर लिया। अमृतसर डीआईजी संदीप गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी व्यक्ति अमृतसर ग्रामीण इलाके में शांति और कानून व्यवस्था को खतरे में डालने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अब जानिए पुराना मामला

कल भी पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश की मौत हो गई थी, दूसरा गंभीर घायल में अस्पताल में भर्ती है। घटना में एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगी थी। घायल अवस्था में पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीआईजी बार्डर रेज संदीप गोयल ने बताया था कि सोमवार सवेरे बाइक पर सवार दोनों बदमाश रईया नहर के पास जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने की उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिसमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने पिछले दिनों 50 लाख की रंगदारी न देने पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

50 लाख की फिरौती मांगी थी

कल मुठभेड़ में मारे गए बदमाश राजा बिल्ला ने बाबा बकाला हलके के धूलके गांव में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने बताया था कि पहले भी उनके घर पर 5 गोलियां चलाई गई थीं और 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

पुलिस को सूचना देने के बाद परिवार को फिर कोई कॉल नहीं आई। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising