Advertising
Home Top stories चेहरे पर झुरियां, अटपटी वॉक, तब्बू की मॉडलिंग का ये वीडियो देख...
Advertising
<

चेहरे पर झुरियां, अटपटी वॉक, तब्बू की मॉडलिंग का ये वीडियो देख लोग करने लगे सवाल

0
चेहरे पर झुरियां, अटपटी वॉक, तब्बू की मॉडलिंग का ये वीडियो देख लोग करने लगे सवाल


चेहरे पर झुरियां, अटपटी वॉक, तब्बू की मॉडलिंग का ये वीडियो देख लोग करने लगे सवाल

Image Source : INSTANTBOLLYWOOD/INSTAGRAM
तब्बू।

अबू जानी संदीप खोसला ने 13 नवंबर को एक ग्रैंड फैशन शो का आयोजन किया था। इस फैशन में तब्बू भी रैंप पर नजर आईं, दरअसल वो इस शो की शो स्टॉपर थीं। एक्ट्रेस के लुक से ज्यादा उनकी अजीब वॉक के साथ उनके चेहरे की झुरियों ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उनकी मॉडलिंग का वीडियो आते ही झट से वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अजीब टिप्पणियां भी देखने को मिलने लगी। कोई एक्ट्रेस को उम्रदराज बताने लगा तो किसी का कहना था कि उनकी वॉक अजीब थी।

लोगों को नहीं पसंद आया लुक

दिग्गज फैशन डिजाइनर्स के लिए शोस्टॉपर के रूप तब्बू में काले रंग के थ्री पीस में नजर आईं। उन्होंने सैटिन फिनिश वाले पजामे के साथ ब्लैक कुर्ता कैरी किया था, जिसके ऊपर हैवी केप ने उनके लुक को पूरा किया था। तब्बू के केप पर बारिक स्टोन वर्क किया गया था, जिसे वो फैलाकर फ्लॉन्ट कर रही थीं। उनकी स्लीव पर भी स्टोन वर्क किया गया था। एक्ट्रेस की ड्रैमेटिक एंट्री हुई और इसके बाद वो कई डांस मूव करते हुए रैंप पर आईं। इसके बाद उन्होंने अपने केप को ट्विर्ल किया और इसकी बाजुओं को भी चेहरे के सामने रख के दिखाती दिखीं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

एक्ट्रेस ने आंखों में काजल और रेड डार्क लिप्सटिक के अलावा कोई खास मेकअप नहीं किया था। हेयर डू में भी स्लीक बन था। न तो उनका लुक खासा इंप्रेसिव था और न ही उनकी उनकी वॉक। इसको देखते ही लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे। एक शख्स ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘आखिर मजबूरी क्या थी तब्बू की जो वो ये करने को राजी हुईं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘तब्बू की वॉक को क्या हो गया है, वो अजीब तरीके से क्यों चल रही हैं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘तब्बू के फेशियल एक्सप्रेशन्स कुछ ठीक नहीं हैं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘पैर और कंधे दोनों फेंक कर चल रही हैं।’

इन फिल्मों में दिखी थीं तब्बू

बता दें, तब्बू आखिरी बार बीते साल बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। उनकी जोड़ी अजय देवगन के साथ ‘औरों में कहां दम था’ में दिखी थी। इसके अलावा क्रू में उनके अभिनय की चर्चा रही। अब चर्चाएं हैं कि वो कई विदेशी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वो मीरा नायर की फिल्म अमृता शेरगिल में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो साउथ की एक्शन ड्रामा का हिस्सा बनने वाली हैं। बात करें इस फैशन शो की तो इसमें जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नीतू कपूर जैसे स्टार्स दर्शकों के बीच नजर आए। 

ये भी पढ़ें: मिट्टी में सनी ‘तेरे नाम’ की पागल भिखारन याद है? सिर से पांव तक बदल गई है सलमान खान संग दिखी एक्ट्रेस

बाटला हाउस से 26/11 तक, आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज दहला देती हैं दिल, जानें OTT पर कहां देखें

Latest Bollywood News

Advertising