Advertising
Home Top stories छठ बाद वापस जा रहे यात्रियों के लिए ट्रेनें शुरू: दिल्ली,...
Advertising
<

छठ बाद वापस जा रहे यात्रियों के लिए ट्रेनें शुरू: दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकत्ता के लिए स्पेशल गाड़ी, जानिए गोरखपुर से टाइमिंग – Gorakhpur News

0
छठ बाद वापस जा रहे यात्रियों के लिए ट्रेनें शुरू:  दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकत्ता के लिए स्पेशल गाड़ी, जानिए गोरखपुर से टाइमिंग – Gorakhpur News

छठ बाद वापस जा रहे यात्रियों के लिए ट्रेनें शुरू: दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकत्ता के लिए स्पेशल गाड़ी, जानिए गोरखपुर से टाइमिंग – Gorakhpur News

छठ महापर्व के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा विशेष गाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन होने से वापस जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को गोरख

.

इसके अलावा छपरा, सीवान, मऊ, लालकुआँ, गाजीपुर सिटी, बनारस और बढ़नी जैसे स्टेशनों से भी कई पूजा विशेष गाड़ियाँ चलेंगी जो गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

छठ पर्व के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा को ध्यान में रखते हुए भी रेलवे ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। इस क्रम में कई रिटर्न पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन गोरखपुर मार्ग से किया जाएगा।

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (05587/05588) पूजा विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर को छपरा से और 1 नवंबर को मुंबई से चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से होकर गुजरेगी और यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा का विकल्प बनेगी। इस गाड़ी में कुल 21 कोच लगाए गए हैं, जिनमें वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसी तरह छपरा-आनंद विहार टर्मिनल (05589/05590) और 05085/05086 अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ियाँ भी गोरखपुर होकर चलेंगी। ये ट्रेनें दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होंगी। इन गाड़ियों में कुल 19 से 21 अनारक्षित कोच लगाए गए हैं ताकि अधिक संख्या में यात्री यात्रा कर सकें।

Advertising

इसके अतिरिक्त 05083/05084 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी भी गोरखपुर से होकर जाएगी। यह ट्रेन 29 अक्टूबर को छपरा से और 31 अक्टूबर को मुंबई से चलेगी। वहीं, 05082 लालकुआँ-छपरा पूजा विशेष गाड़ी भी गोरखपुर होकर गुजर रही है, जिससे उत्तराखंड से बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन सभी पूजा विशेष गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की पुष्टि कर लें और टिकटें अग्रिम रूप से बुक करा लें, ताकि छठ पर्व पर यात्रा में किसी तरह की असुविधा न हो।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising