Advertising
Home Breaking News Hindi सवाल 129 – क्यों कश्मीर को भारत से अलग नहीं किया जा...
Advertising
<

सवाल 129 – क्यों कश्मीर को भारत से अलग नहीं किया जा सकता ?

454
Kashmir
Kashmir

कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, दशकों से कश्मीर के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच इतने विवाद चल रहे है, ऐसा क्या है कश्मीर में की न भारत और न ही पॉकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर समझौता करने को तैयार है। क्यों भारत कश्मीर को अलग नहीं करना चाहता, क्यों पाकिस्तान को कश्मीर देकर इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म नहीं कर रहा ? आये तफ़्तीश से इस बारे में जानते है।

कश्मीर को पाकिस्तान न देने का सबसे बड़ा कारण यह भी है की कश्मीर का आधा हिस्सा पाकिस्तान के पास है और जो हिस्सा उनके पास है और जो लोग वहाँ रहते है उनके साथ बहुत बुरा हो रहा है, कश्मीर की संस्कृति को पूरा बदला जा चुका है। कश्मीर के आधे से ज्यादा हिस्से को चीन को बेच भी दिया गया है। कश्मीरी लोगो की भाषा पर भी आक्रमण हुआ अब जो वहाँ रहते है वो कश्मीरी नहीं बोलते, पाकिस्तान ने कश्मीरी संस्कृति को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। कश्मीरी हिंदुओं को मारना और उन्हें अपनी मातृभूमि से भागने के लिए मजबूर करना उनके लिए आम बात है।

कश्मीर से भारत के दूसरे राज्यों में बड़े पैमाने में ट्रेड होता है खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योग और फूलों की खेती के लिए एक उत्कृष्ट जलवायु के कारण राज्य – राज्य में प्रसिद्ध है। हस्तशिल्प उद्योग से कई लोगो को रोजगार के अवसर मिले। जम्मू और कश्मीर अपने छोटे पैमाने पर कुटीर उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है जैसे कि कालीन बुनाई, सिल्क्स, शॉल, टोकरी, मिट्टी के बर्तनों, तांबा और चांदी के और काँस्य बर्तन, मिर्ची और अखरोट बड़े पैमाने में होती है ।


अगर पर्यटक की बात की जाये तो उस लिहाज से भारत से ही नहीं दूर विदेश से भी लोग जम्मू-कश्मीर की वादिया देखने आते है जिनसे भारत सरकार को बहुत मौद्रिक लाभ मिलता है। राज्य में कुल पर्यटक आगमन 14.32 मिलियन तक पहुंच गया, जिसमें से 14.24 मिलियन घरेलू पर्यटक थे और 79.77 हजार विदेशी पर्यटक थे।

कश्मीर भारत की शान माना जाता है, कश्मीर भारत के लिए व्यापार ही नहीं बल्कि संस्कृति के लिहाज से भी बहुत मह्त्वपूर्ण है , इसलिए कश्मीर को पाकिस्तान को देना किसी भी हालत में संभव नहीं है, कश्मीर को भारत से अलग करना मतलब किसी अंग को अपने शरीर से अलग करना।

यह भी पढ़ें : सवाल 126: क्या होता है रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, यह किसके सम्मान में दिया जाता है?

उम्मीद करती हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे।

Advertising