समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क: उरई में 8088 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था – Jalaun News h3>
अनुज कौशिक | जालौन8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह कमान संभाल ली है। परीक्षा 27 जुलाई 2025 (रविवार) को प्रातः 9:30 से 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। जनपद में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 8088 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
परीक्षा की निष्पक्षता व शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को उरई नगर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, और परीक्षा केंद्रों की प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, टॉयलेट, बैठने की व्यवस्था आदि का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही केंद्र पर पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
इससे पहले जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।
Advertising
परीक्षा की निगरानी के लिए जनपद में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक तथा 19 सह केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, मॉर्निंग स्टार, विनायक एकेडमी (ब्लॉक A व B) सहित छत्रसाल इंटर कॉलेज, जालौन व बीएमटी इंटर कॉलेज, आटा शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और सोशल मीडिया निगरानी टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में गड़बड़ी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम और एसपी ने परीक्षार्थियों से भी अपील की गई है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और अनुशासन व नियमों का पूर्ण पालन करें।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News