Advertising
Home Top stories किसानों की समस्याओं को लेकर हापुड़ में कांग्रेस का विरोध: बिजली...
Advertising
<

किसानों की समस्याओं को लेकर हापुड़ में कांग्रेस का विरोध: बिजली संकट और खाद की कमी पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Hapur News

12
किसानों की समस्याओं को लेकर हापुड़ में कांग्रेस का विरोध:  बिजली संकट और खाद की कमी पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Hapur News

किसानों की समस्याओं को लेकर हापुड़ में कांग्रेस का विरोध: बिजली संकट और खाद की कमी पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Hapur News

दानिश,हापुड़।26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा धरना स्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने SDM को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और मुफ्त बिजली देने के वादे से मुकर गई है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय घटकर आधी रह गई है। प्रदेश में बिजली संकट गहरा रहा है। सरकार 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरा नहीं कर पाई है।

कांग्रेसी सड़क पर आकर भाजपा सरकार का विरोध करेंगे

शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने बताया कि बिजली की कमी से किसान अपनी फसलों को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। यूरिया खाद की आपूर्ति भी कम है। कई जगहों पर खाद की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन है।

Advertising

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। देश भर में कांग्रेसी सड़क पर आकर भाजपा सरकार का विरोध करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी चलाएंगे। प्रदर्शन करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, डॉक्टर वीसी शर्मा, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, सीमा शर्मा, इकबाल प्रधान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, वाई के शर्मा, भरत लाल शर्मा, विक्की शर्मा, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, सरला देवी, सुशीला , मोहिनी सिंह, अनुज कुमार एडवोकेट, धर्मेंद्र कश्यप, लोकपाल, आकाश त्यागी, राहत चौधरी, कुसुम लता, पूरन मल आनंद, गुलफाम कुरैशी, नरेश भाटी, ख़ुशनूद, जस्सा सिंह, मोहम्मद अफजाल, यशपाल ढिल्लो, देवेंद्र कुमार, रवींद्र जयंत, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising