Advertising
Home Top stories Sitamarhi: ‘अपनी मर्जी से शादी की है..अब तंग न करें’ एक प्रेमी...
Advertising
<

Sitamarhi: ‘अपनी मर्जी से शादी की है..अब तंग न करें’ एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह के बाद शेयर किया ये वीडियो

1
Sitamarhi: ‘अपनी मर्जी से शादी की है..अब तंग न करें’ एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह के बाद शेयर किया ये वीडियो

Sitamarhi: ‘अपनी मर्जी से शादी की है..अब तंग न करें’ एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह के बाद शेयर किया ये वीडियो


बिहार के सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र से एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ने प्रशासन और लड़की के परिजनों से अपील करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है, इसलिए अब किसी तरह की दबाव या प्रताड़ना न दी जाए। मामला परसौनी थाना अंतर्गत कठोर गांव का है। वीडियो में लड़की ने बताया कि वह कठोर गांव की रहने वाली है और काफी समय से अपने प्रेमी से प्रेम करती थी। उसने कहा कि उसने कई बार अपनी मां से इसी लड़के से शादी करने की बात कही थी, लेकिन हर बार उसे मारपीट कर चुप करा दिया गया। लड़की के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने प्रेमी को फोन कर कहा कि अगर वह नहीं आया तो वह जहर खा लेगी। इसके बाद प्रेमी के बुलावे पर दोनों सीतामढ़ी कोर्ट पहुंचे और कानूनन शादी कर ली। वीडियो में लड़की ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद भी वे लड़के के परिवार को तंग कर रहे हैं और तरह तरह की धमकी दी जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह शीतलपट्टी लड़के का गांव में अपने ससुराल वालों के साथ रह रही है और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन यदि उनके ससुराल वालों को कुछ होता है या उन पर कोई हमला होता है, तो इसके लिए पूरी तरह से लड़की के माता पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। साथ ही, लड़की ने यह भी कहा कि अगर उनके साथ या उनके पति के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा, क्योंकि वह बार बार गुहार लगा रही है, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही। वीडियो के माध्यम से दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है ताकि उन्हें और उनके ससुराल वालों को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रेमी युगल ने साफ कहा है कि उन्होंने बालिग होते हुए अपनी मर्जी से विवाह किया है, ऐसे में अब उन्हें जीने दिया जाए।

Advertising

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising