गृहमंत्री-सीएम के खिलाफ काशी के कोतवाल को तहरीर: मंदिर व्यवस्थापक बोले- राजनीति चमकाने के लिए ऐसी तहरीर उचित नहीं, विधि-विधान से पूजा कराई थी – Varanasi News

6
गृहमंत्री-सीएम के खिलाफ काशी के कोतवाल को तहरीर:  मंदिर व्यवस्थापक बोले- राजनीति चमकाने के लिए ऐसी तहरीर उचित नहीं, विधि-विधान से पूजा कराई थी – Varanasi News

गृहमंत्री-सीएम के खिलाफ काशी के कोतवाल को तहरीर: मंदिर व्यवस्थापक बोले- राजनीति चमकाने के लिए ऐसी तहरीर उचित नहीं, विधि-विधान से पूजा कराई थी – Varanasi News

कांग्रेस नेता ने काशी के कोतवाल को दी अमित शाह और सीएम योगी के खिलाफ तहरीर।

वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर का दर्शन किया था। इस दौरान मंत्र अभिमंत्रित कर रहे पुजारी को गृहमंत्री और सीएम योगी ने बीच में ही रोक दिया था। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अनुपम राय ने स

.

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात लिखी। तहरीर में लिखा- 23 जून को गृहमंत्री आपके दर्शन को आए थे। मंदिर के अंदर आप के पुजारी द्वारा आपके इष्ट मंत्रों द्वारा उन्हें अभिमंत्रित किया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने बीच में ही पुजारी को रोककर कहा कि अब बस करो। जो कि गलत कृत्य है।

गृहमंत्री ने बाबा काल भैरव का अपमान किया है और मंत्रों को बीच में रोककर सनातन का अपमान किया है। यह सिर्फ पुजारी ही नहीं मंत्रों, सनातन और आपका अपमान है।

कांग्रेस नेता अनुपम राय ने पुजारी पप्पू पंडित से उतरवाई अपनी नजर।

मंदिर व्यवस्थापक बोले- राजनीति के लिए कुछ भी न करें इस तहरीर के बाद दैनिक NEWS4SOCIALने मंदिर के व्यवस्थापक नवीन गिरी से बता की। उन्होंने कहा- ऐसा कुछ भी नहीं है। गृहमंत्री की विधि विधान से मंदिर के गर्भगृह में बाबा काल भैरव के सामने पूजा कराई गई। उसके बाद वो मेरे ही साथ गर्भगृह से बाहर निकले और उन्होंने दंड लिया। नजर उतरवाई। उन्होंने नहीं, बल्कि मैंने ही कहा कि चलिए। फिर हम सभी मंदिर की परिक्रमा कर बाहर निकल गए।

जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं, वो अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कुछ भी करने की कोशिश में हैं। ये गलत है। गृहमंत्री और सीएम ने किसी भी प्रकार से मंदिर, बाबा काल भैरव या सनातन का अपमान नहीं किया है।

23 जून को वाराणसी के काल भैरव मंदिर में गृहमंत्री अमित शाह की नजर पुजारी ने उतारी थी।

नजर उतारने वाले पंडित बोले- 4 बार नजर झाड़ी थी काल भैरव मंदिर में पंडित पप्पू दूबे ने बताया- इससे पहले अमित शाह 4 बार यहां आ चुके हैं। जब हम नजर झाड़ रहे थे, तब उन्होंने कहा कि हो गया महाराज…। मुझे देखकर एक बार मुस्कुराए, फिर आगे चले गए। उन्होंने बताया – यहां जो भी आता है, वह बाबा का दंड लेकर जरूर जाता है। शिवपुराण में बताया गया है कि काशी ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां मृत्यु पाने वाले को नरक नहीं जाना पड़ता, क्योंकि यहां पर यमराज का राज नहीं चलता। यहां के स्वामी काल भैरव हैं। काशी में मृत्यु पाने वाले का न्याय काल भैरव करते हैं।

पप्पू दुबे 17 साल से मंदिर में भैरव दंड देते आ रहे हैं। भैरव दंड काल अष्टक मंत्रों के जप के साथ गृहमंत्री अमित शाह को यह दंड दिया गया। यह इस मंदिर की पुरानी परंपरा है, जिसका निर्वहन मैंने किया है। वे (गृहमंत्री) जब भी काल भैरव मंदिर आते हैं, तो इस परंपरा को निभाते हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News