Advertising
Home Top stories जल-संवेदना और संस्कृति का संगम, 20 से 25 जून तक: भारत...
Advertising
<

जल-संवेदना और संस्कृति का संगम, 20 से 25 जून तक: भारत भवन में होगा आयोजन, CM करेंगे शुभारंभ, पीयूष मिश्रा और अन्नू कपूर होंगे शामिल – Bhopal News

2
जल-संवेदना और संस्कृति का संगम, 20 से 25 जून तक:  भारत भवन में होगा आयोजन, CM करेंगे शुभारंभ, पीयूष मिश्रा और अन्नू कपूर होंगे शामिल – Bhopal News

जल-संवेदना और संस्कृति का संगम, 20 से 25 जून तक: भारत भवन में होगा आयोजन, CM करेंगे शुभारंभ, पीयूष मिश्रा और अन्नू कपूर होंगे शामिल – Bhopal News

जल सिर्फ उपयोग की वस्तु नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक स्मृति और आस्था का स्रोत है। इसी भाव को पुनर्जीवित करने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ‘सदानीरा समागम’ का आयोजन 20 से 25 जून तक भारत भवन में किया जा रहा है।

.

यह आयोजन केवल जल संरक्षण का संदेश नहीं देगा, बल्कि लोक संस्कृति, परंपरा और विचारों की धारा को भी प्रवाहित करेगा। आयोजन का शुभारंभ 20 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अध्यक्षता संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे।

‘सदानीरा समागम’ का आयोजन वीर भारत न्यास द्वारा किया जा रहा है। न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह अभियान नदियों, जलाशयों और पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण का राज्यव्यापी प्रयास है, जिसमें आमजन की सहभागिता अहम है।

भारत भवन को आयोजन स्थल के रूप में चुनने को लेकर श्रीराम तिवारी ने कहा, “यह स्थान किसी बावड़ी, घाट या सरोवर की तरह जल और चेतना का जीवंत प्रतीक है। इसकी सीढ़ियां झील की ओर उतरती हैं। जैसे परंपरा में व्यक्ति आत्म संवाद के लिए जल स्रोतों की शरण लेता था। यहां जल दिखता नहीं, लेकिन उसकी अनुभूति हर रचना में बहती है।

पीयूष मिश्रा आएंगे भोपाल।

Advertising

6 दिन ऐसे होंगे कार्यक्रम

20 जून को अंतरंग सभागार में शाम 6:30 बजे

  • फिल्म प्रदर्शन: ‘सदानीरा’ और ‘अमृतस्य नर्मदा’
  • संगीत और कविता: ‘साउंड ऑफ रिवर’ (स्मिता नागदेव, राहुल शर्मा)
  • नृत्य नाटिका: ‘हमनवा’ – तिस्ता और गोदावरी संवाद (विदुषी शमा भाटे, पुणे)

21 जून को प्रात: 10 बजे अभिरंग सभागार में

  • प्रवाह जल एकाग्र डॉक्यू ड्रामा फिल्मों का प्रदर्शन
  • सायं 6:30 बजे ‘नदी नामा’ – नदी आधारित कविताओं का पुनर्पाठ (करन राजदान, अन्नू कपूर, पीयूष मिश्रा, नवनी परिहार सहित अन्य)
  • नृत्य नाटिका: ‘निशब्द भेदा’ (विदुषी शमा भाटे)

22 जून को सुबह 10 बजे

  • प्रातः: डॉक्यू ड्रामा फिल्मों का प्रदर्शन
  • शाम: ‘जानकी बैंड’ (जबलपुर),नृत्य नाटिका ‘प्राणे जलम्’ (पद्मश्री गीता चंद्रन, दिल्ली)

23 जून को शाम 6:30 बजे

  • ‘नर्मदा – जीवन प्रवाह’ (स्वागतिका स्वाई, संगीता शर्मा)
  • ‘कालिंदी – आज की कथा’ (बी. नागराज, बेंगलुरू)

अन्नू कपूर नदी आधारित कविताओं के पुनर्पाठ में होंगे शामिल।

24 जून को शाम 6:30 बजे

  • वैचारिक समागम: ‘अथ नदी कथा’(देशभर से जल विशेषज्ञ, लेखक और चिंतक शामिल)
  • नृत्य नाटिका: ‘जलम् अमृत’ (निशा त्रिवेदी, दिल्ली)

25 जून को शाम 6:30 बजे

  • शास्त्रीय गायन: ‘पुरबिया’ (डॉ. रीता देव, पं. भोलानाथ मिश्र, बनारस)
  • नृत्य नाटिका: ‘जीवनम्’ (बिम्बावती देवी, मणिपुरी शैली, कोलकाता)

प्रदर्शनियां

  • ‘अमृतस्य नर्मदा’ – फोटोग्राफर राजेन्द्र जांगले के छायाचित्र
  • ‘जलचर’ – विज्ञान परिषद एवं संग्रहालय द्वारा जलीय जीवन पर केंद्रित
  • ‘बावडिय़ां’ – पुरातत्व संचालनालय की प्रस्तुति
  • जल गंगा संवर्धन अभियान – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

भोपाल के रहने वाले बॉलीवुड कलाकार राजीव वर्मा भी होंगे शामिल।

कार्यशालाएं

  • ‘जल, जंगल, जीवन’ – जनजातीय स्मृतियों का चित्रांकन
  • ‘जलरंग’ चित्रांकन – देशभर के चित्रकारों की सहभागिता (अनुराग मेहता, विवेक प्रभु केलुस्कर, अमोल पवार, सपना रायकवार आदि)

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising