बहन की हत्या के आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार:दूसरी बार गर्भवती होने पर लाठी-डंडों से पीटा की थी हत्या, घर में दफनाया h3>
फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन की बेरहमी से हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी फूल चंद्र (32) ने शुक्रवार शाम को अपनी 22 वर्षीय बहन की लाठी-डंडों से पिटाई की। बताया जा रहा है कि जब आरोपी को यह पता चला कि उसकी बहन दूसरी बार गर्भवती है, तो उसने गुस्से में आकर उससे पूछताछ शुरू की। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण पीड़िता कुछ बता नहीं सकी, जिससे नाराज होकर फूल चंद्र ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में ही खोदा चार फीट गहरा गड्ढा हत्या के बाद आरोपी ने घर के एक कमरे में चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर बहन के शव को दफना दिया। इस घिनौने कृत्य में आरोपी की पत्नी रुकमणी देवी (29) भी शामिल थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जब पीड़िता पहली बार गर्भवती हुई थी, तब रुकमणी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाई थी। बंद घर से आई बदबू तो खुला राज शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के आसपास पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी थरियांव वीर सिंह और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब ताला तोड़कर पुलिस घर के अंदर पहुंची, तो वहां कमरे में खुदा हुआ गड्ढा और उसमें दफन किया गया शव मिला। हत्या में इस्तेमाल लाठी और फावड़ा बरामद थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लाठी और गड्ढा खोदने के लिए इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अब पुलिस यह जांच कर रही है कि पीड़िता के साथ किन लोगों ने दुष्कर्म किया था। पड़ोसी बोले- पहले भी करता था मारपीट घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसी श्यामा देवी ने दैनिक NEWS4SOCIALको बताया कि मृतिका चार बहनों में सबसे छोटी थी और मानसिक रूप से बीमार थी। तीन बहनों की शादी हो चुकी थी। आरोपी की मां की मौत 16 साल पहले हो चुकी थी, जबकि पिता घर की उपेक्षा से तंग आकर दो महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। घर में सिर्फ आरोपी और उसकी बहन रहते थे। पड़ोसी के अनुसार घटना से दो दिन पहले आरोपी शराब के नशे में बहन को बुरी तरह पीट रहा था। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उसने गाली-गलौज करते हुए बहन को अंदर ले गया। इसके बाद से दोनों की आवाजें नहीं आईं। अगली सुबह घर पर ताला लगा मिला और शनिवार को बदबू के बाद रहस्य खुला। गिरफ्तारी, जांच और न्याय की मांग फूल चंद्र और उसकी पत्नी रुकमणी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़िता के साथ हुए अन्याय की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल रेप और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की तफ्तीश कर रही है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews