Advertising
<

शराब के लिए फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार: पुलिस ने घटना स्थल पर किया सीन रीक्रिएशन, पैदल सिर झुकाकर निकले बदमाश – Gwalior News

8
शराब के लिए फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार:  पुलिस ने घटना स्थल पर किया सीन रीक्रिएशन, पैदल सिर झुकाकर निकले बदमाश – Gwalior News

शराब के लिए फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार: पुलिस ने घटना स्थल पर किया सीन रीक्रिएशन, पैदल सिर झुकाकर निकले बदमाश – Gwalior News

जनकगंज इलाके में गोलियां चलाने वालों को पुलिस स्पॉट पर लेकर पहुंची।

ग्वालियर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ एक युवक की मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। घटना दो दिन पहले जटार साहब की गली की है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद अवैध कट्टा जब्त किया है।

.

तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन करने के लिए बदमाशों को लेकर पहुंची। जहां बदमाशों ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी वहां वह सिर झुकाकर चलते नजर आए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने कट्‌टा बरामद किया था।

शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के जटार साहब की गली निवासी प्रमोद पाल ने शुक्रवार की रात शिकायत की थी कि भूरे बाबा की बस्ती के पुल से होते हुए अपनी बाइक से जा रहा था। इस समय दूसरी बाइक पर विशाल उर्फ भंडारी अपने साथी शिवम और विकास के साथ सामने से आया और उसे रास्ते में रोक कर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

Advertising

उसने जब पैसे नहीं दिए तो उन लोगों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो विशाल और शिवम ने कमर से कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अड़ी बाजी और फायरिंग का मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की।

इस कार्रवाई की दौरान रविवार को पुलिस को पता चला कि तीनों बदमाश श्मशान घाट लक्ष्मीगंज के पास खड़े हुए हैं, जिस पर पुलिस टीम ने तीनों को घेरकर धर पकड़ लिया है। जिनसे पूछताछ करने के बाद वारदात में उपयोग किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया गया है।

सीन रीक्रिएशन के लिए स्पॉट पर ले गए रविवार दोपहर पुलिस तीनों बदमाशों को घटना को समझने के लिए सीन रीक्रिएशन के लिए स्पॉट पर लेकर पहुंची। थाना से पैदल लेकर तीनों बदमाशों को स्पॉट पहुंची। दो दिन पहले जहां गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी वहां तीनों बदमाश शर्म से सिर झुकाकर चलते हुए नजर आए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया-

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर गोलियां चलाने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने उनको स्पॉट पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन किया है।

QuoteImage

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News