Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए ब्रेस्ट कैंसर की कुछ अहम बातें
Advertising
<

जानिए ब्रेस्ट कैंसर की कुछ अहम बातें

1257
1
जानिए ब्रेस्ट कैंसर की कुछ अहम बातें

शायद ही कुछ ऐसे लोग होगें, जो ब्रेस्ट कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी के बारें में बखुबी जानते होगें, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है, जो इस बीमारी से अंजान रहते है और लापरवाही भी करते है. जिसके वजह से उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है.

बता दें कि यह कैंसर ज्यादातर महिलाओं को होता है. ब्रेस्ट कैंसर के कारण और उनके लक्षणों को पहचानना बहुत ही जरूररी होता है. आईए हम आपको बताते है कि यह किन कारणों से फैलती है.
इसका एक मुख्य कारण है कि यह यतायात के दौरान होने वाले वायु-प्रदुषण से भी हो सकता है. ब्रेस्ट कैंसर में कैंसर सेल्स ब्रेस्ट के टिश्यूज में बनती हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर का कारण बनती है. ब्रेस्ट के सेल्स से शुरू होकर ब्रेस्ट कैंसर आसपास के टिश्यूज और पूरे शरीर में फैल सकता है. यह लक्षणों को जानने का पहला कदम होता है.

इससे संबंधित कई ऐसे सवाल सामने आए है जिसके बारें में जानना हर महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है. ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या होते हैं और ब्रेस्ट कैंसर के उपाय क्या हैं. लोगों के मन में इसे लेकर कई तरीके से समझते है. ब्रेस्ट कैंसर का लेटेस्ट इलाज क्या है, बिना ऑपरेशन ब्रेस्ट कैंसर का इलाज क्या है या फिर ब्रेस्ट कैंसर की पहचान कैसे करें. ब्रेस्ट कैंसर की बात हो तो ऐसे सवाल है जो हर दूसरी महिला के मन में आते ही है.

अगर आपको इससे संबंधित कोई भी बीमारी होती है, तो आप किसी अच्छे डाक्टर से संपर्क करें क्योंकि शरीर के किसी भी अंग में होने वाली कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्ध‍ि कैंसर का प्रमुख कारण होती है.

यह जानना जरूरी है कि कैंसर हो सकता है और कैंसर फैलता भी है तो बता दें कि आपके शरीर में बने ये टिश्यू लगातार बढ़ते रहने से इस टिश्यू के टुकड़े खून के रास्ते शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचते हैं और नई जगह पर विस्तार करने लगते हैं. इसे मेटास्टेसिस कहा जाता है.

मेटास्टेसिस भी कैंसर का एक स्तर ही है. स्तन कैंसर होने पर पहले या दूसरे चरण में ही इसका पता चल जाना और इसी के साथ इसका इलाज सही समय पर होना जरूरी है. ब्रेस्ट कैंसर के बारें में जागरूक रहना ही रामबाण इलाज है.

यह भी पढ़ें : सर दर्द के इन लक्षणों को न करें नजर अंदाज

स्तन के आकार में बदलाव महसूस होना, स्तन या बांह के नीचे की ओर टटोलने पर गांठ महसूस होना, स्तन को दबाने पर दर्द होना, कोई तरल या चिपचिपा पदार्थ स्त्रावित होता, निप्पल के अग्रभाग का मुड़ना एवं रंग लाल होना, स्तनों में सूजन आ जाना, स्तन कैंसर के प्रमुख हैं, जिनके महसूस होने पर सतर्क होकर इससे बचने के उपाय करना बेहद आवश्यक है.

Advertising
Advertising