Advertising
Home Top stories लखनऊ में ‘हाउस अरेस्ट’ शो के खिलाफ प्रदर्शन: एजाज़ खान को...
Advertising
<

लखनऊ में ‘हाउस अरेस्ट’ शो के खिलाफ प्रदर्शन: एजाज़ खान को जेल भेजने की मांग, महिलाएं बोली- सेंसर बोर्ड मुर्दा हो चुका है – Lucknow News

2
लखनऊ में ‘हाउस अरेस्ट’ शो के खिलाफ प्रदर्शन:  एजाज़ खान को जेल भेजने की मांग, महिलाएं बोली- सेंसर बोर्ड मुर्दा हो चुका है – Lucknow News

लखनऊ में ‘हाउस अरेस्ट’ शो के खिलाफ प्रदर्शन: एजाज़ खान को जेल भेजने की मांग, महिलाएं बोली- सेंसर बोर्ड मुर्दा हो चुका है – Lucknow News

लखनऊ में उल्लू टीवी पर प्रकाशित होने वाले हाउस अरेस्ट शो के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या के साथ अन्य महिलाओं ने सोशल मीडिया पर सभी प्रकार के अश्लील प्रोग्राम्स और वीडियो को प्रतिबंधित करने की मांग किया। प्रियंका मौर्

.

बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है

हाथों में तख्तियार लेकर पहुंची महिलाओं ने उल्लू टीवी पर बैंड लगाने की मांग किया। इसके साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आने वाली सभी प्रकार की अश्लील वीडियो को प्रतिबंधित करने की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है आज हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है। बच्चे बुजुर्ग हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल करता है। मगर जिस प्रकार से धड़ल्ले से अश्लीलता परोसी जा रही है मोबाइल फोन चलना मुश्किल हो गया है। हर दूसरी वीडियो ऐसी होती है जिसे परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का दुरुपयोग करके समाज में गंदगी परोसी जा रही है।

हाउस अरेस्ट शो और एजाज खान के खिलाफ प्रदर्शन

महिलाओं से करवाये जाते हैं अश्लील कृत्य

Advertising

प्रियंका मौर्या ने कहा कि हाउस अरेस्ट प्रोग्राम जिसे एजाज खान होस्ट कर रहा है। यह शो पूरी तरीके से अश्लीलता में डूबा हुआ है। खुलेआम महिलाओं के कपड़े उतारे जाते हैं। शो को होस्ट करने वाला एजाज खान महिलाओं और पुरुषों के साथ अश्लील बातें करता है। महिलाएं पुरुषों के साथ अर्धनग्न और अश्लील पोजीशन में नजर आती हैं। जो बातें और कृत्य बंद कमरों में होने चाहिए वह आज खुलेआम टीवी चैनल पर किए जा रहे हैं। एजाज खान जैसे लोगों पर मुकदमा और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की अश्लीलता परोसने वाले प्रोग्राम्स ना बनाए जाएं।

अश्लील कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग हो

प्रियंका मौर्या ने कहा कि यह बेहद अफसोस नाक है कि सेंसर बोर्ड अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। सेंसर बोर्ड पूरी तरीके से मुर्दा हो चुका है। फिल्म और रियलिटी शो बनाने वाले जमकर अश्लीलता और नीचिता परोस रहे हैं। सरकार से हमारी मांगे है की सोशल मीडिया को मॉनिटर किया जाए। सोशल मीडिया और रियलिटी शो को कंट्रोल करने के लिए जो अधिनियम बनाए गए हैं उसकी पूरी तरीके से लागू किया जाए।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising