Advertising
Home Top stories क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 30 लाख की ठगी, FIR: गाजीपुर...
Advertising
<

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 30 लाख की ठगी, FIR: गाजीपुर के व्यक्ति से इन्वेस्ट कराए रूबी क्वाइन में अधिक मुनाफे का झांसा देकर पैसे, 9 नामजद – Varanasi News

2
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 30 लाख की ठगी, FIR:  गाजीपुर के व्यक्ति से इन्वेस्ट कराए रूबी क्वाइन में अधिक मुनाफे का झांसा देकर पैसे, 9 नामजद – Varanasi News

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 30 लाख की ठगी, FIR: गाजीपुर के व्यक्ति से इन्वेस्ट कराए रूबी क्वाइन में अधिक मुनाफे का झांसा देकर पैसे, 9 नामजद – Varanasi News

क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे के नाम पर वाराणसी में 30 लाख की ठगी

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के संज्ञान लेने के बाद क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 30 लाख रुपए फ्राड का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने 9 नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा लिख कर अग्रिम क

.

रॉन्ग नंबर के जरिए हुए थी बातचीत गणेश बरनवाल ने बताया- अचानक काल लगने से साल 2022 में समीर केशरी से बातचीत हुई थी। उसके बाद कई बार उसने काल की और बातचीत आगे बढ़ गयी। इसके बाद उसने घर आकर रूबी क्वाइन के बारे में बताया और कहा यह बिट क्वाइन से ज्यादा मुनाफ़ा देगा। उसने मुझे झांसे में लेकर 10 हजार रुपए का निवेश कराया।

फर्जी कागज दिखाकर बताई मान्यता गणेश बरनवाल ने बताया- इस दौरान समीर ने मुझे कुछ कागजात दिखाए और कहा कि सरकार ने इसे मान्यता दी है। ऐसे में यह फ्राड नहीं है। यह 100 प्रतिशत मुनाफ़ा देगा। इस दौरान समीर के साथी भी घर आये। इसमें कुछ ने खुद को बोर्ड मेंबर बताया और रूबी क्वाइन क्रिप्टो करेंसी का प्लान और मुनाफ़ा समझाया।

20 लाख रुपए कंपनी के खाते में और 10 कैश दिए गणेश ने बताया- ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर मैंने 20 लाख रुपए अलग-अलग खातों में और 10 लाख रुपए कैश समीर के कहने पर इन्वेस्ट कर दिए। समीर ने कहा था समय-समय पर आप अपना मुनाफा विथड्राल कर सकेंगे। लेकिन अब खाते से पैसा विथड्राल नहीं हो रहा है। इसपर समीर से जानकारी चाही तो वह टाल-मटोल करने लगा।

Advertising

साल 2023 में घर आया और फिर दिया झांसा समीर इस दौरान साल 2023 में गणेश के घर आया। बोला दिसंबर 2023 तक रूई करेंसी की चेन पूरी दुनिया में आ जाएगी। तब 1000 डॉलर प्रतिमाह विथड्राल कर सकेंगे सभी कस्टमर। लेकिन यह बात भी दिसंबर 2023 के बाद गलत साबित हुई। इसके बाद RPL की बात समीर ने शुरू की और पांच साल में 55 लाख रुपए रिटर्न की बात कही। जिसे मैंने 17 आरपीएल लिए और प्रत्येक के लिए 25 हजार दिए। लेकिन आज तक कोई मुनाफा नहीं हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इस सम्बन्ध में लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया- गणेश बरनवाल की तहरीर पर समीर केशरी, एमके राय, अभिषेक गुप्ता, राकेश कुमार निषाद, महेंद्र श्रीवास्तव, शशि तिवारी, राजकुमार नाविक, आरके मौर्या, अखिलेश कुमार एक अज्ञात पर बीएनएस की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 और 506 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising