लहंगा नहीं मिला तो खा ली सल्फास की गोली: सहरसा में नाबालिग ने दी जान, कोचिंग की छात्राओं ने खोला राज – Saharsa News

1
लहंगा नहीं मिला तो खा ली सल्फास की गोली:  सहरसा में नाबालिग ने दी जान, कोचिंग की छात्राओं ने खोला राज – Saharsa News

लहंगा नहीं मिला तो खा ली सल्फास की गोली: सहरसा में नाबालिग ने दी जान, कोचिंग की छात्राओं ने खोला राज – Saharsa News

सहरसा में बड़ी बहन की शादी में नया लहंगा नहीं मिलने से नाराज़ एक नाबालिग लड़की ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जान दे दी। मामला सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव का है। परिजन शुरू में इसे मानसिक तनाव से जुड़ा मामला बता रहे थे, लेकिन NEWS4SOCIALकी पड

.

मृतका के कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं ने खुलासा किया है कि वह अपनी बहन की शादी में लहंगा खरीदवाने की जिद कर रही थी। परिजनों ने उसे डांट-फटकार कर मना कर दिया। इससे उसने गुस्से में आकर गेहूं में रखे कीड़ा मारने वाले सल्फास की गोली खा ली।

कोचिंग में साथ पढ़ने वाली आरती की सहेली ने बताई सच्चाई

सोमवार रात इलाज के दौरान हुई मौत

यह घटना सोमवार की है। 16 वर्षीय आरती कुमारी, जो सहरसा शहर के प्रीमियम कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी, ने घर में सल्फास खा ली। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान रात 8:30 बजे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सहरसा सदर थाना पुलिस रात 10:00 बजे अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोचिंग फीस या लहंगा, कोचिंग की सहेलियों ने खोला राज

घटना के बाद परिजन ने पुलिस को बताया कि आरती मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। कोचिंग की फीस नहीं भर पाने के तनाव में थी, इसलिए उसने जहर खाया। वहीं, जब NEWS4SOCIALटीम मंगलवार शाम को कोचिंग सेंटर पहुंची और अन्य छात्राओं से बात की, तो असली वजह सामने आई।

बड़ी बहन की शादी में पहनने के लिए आरती को नया लहंगा चाहिए था, लेकिन जब परिवार ने डांट-फटकार कर उसकी मांग ठुकरा दी, तो गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया। – अंशु कुमारी, आरती की सहेली

QuoteImage

संस्थान में फीस का नहीं था कोई दबाव

एक अन्य छात्रा मुनचुन कुमारी ने बताया कि आरती चार साल से कोचिंग में पढ़ रही थी और हाल ही में फीस जमा नहीं कर पाई थी, लेकिन कोचिंग संस्थान की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया। गांव की एक और छात्रा पूजा कुमारी ने भी लहंगे की मांग को ही आत्महत्या की वजह बताया।

QuoteImage

हमारे यहां छात्रों पर फीस को लेकर कोई दबाव नहीं डाला जाता है। किसी साजिश के तहत हमारे कोचिंग संस्थान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। – प्रिंस प्रभाकर, कोचिंग संचालक

QuoteImage

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलने पर सहरसा सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि,

QuoteImage

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। फिलहाल परिजनों के बयान और छात्रा की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। – सुबोध कुमार, थाना प्रभारी

QuoteImage

बिहरा थाना इस पूरे मामले की अलग से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक तनाव, कोचिंग फीस, और मानसिक स्थिति जैसे बिंदु शामिल हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News