Advertising
Home Top stories अनंत सिंह बोले- 20 दिन में जेल से बाहर आऊंगा: पूर्व...
Advertising
<

अनंत सिंह बोले- 20 दिन में जेल से बाहर आऊंगा: पूर्व MLA ने कहा-मोकामा का टिकट हमारे पास, 24 जनवरी से जेल में बंद हैं बाहुबली – Patna News

14
अनंत सिंह बोले- 20 दिन में जेल से बाहर आऊंगा:  पूर्व MLA ने कहा-मोकामा का टिकट हमारे पास, 24 जनवरी से जेल में बंद हैं बाहुबली – Patna News

अनंत सिंह बोले- 20 दिन में जेल से बाहर आऊंगा: पूर्व MLA ने कहा-मोकामा का टिकट हमारे पास, 24 जनवरी से जेल में बंद हैं बाहुबली – Patna News

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह एक दिन की पैरोल पर बुधवार को अपने पैतृक गांव नदवां पहुंचे। अनंत सिंह अपने बड़े भाई बिरंची सिंह के बेटे राजेश सिंह की पोती की शादी में शामिल होने आए हैं।

.

इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘उम्मीद है कि 10 से 20 दिनों में जेल से बाहर आ जाएंगे।’ लोअर कोर्ट में बेल रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है।

अनंत सिंह मोकामा शूटआउट के बाद 24 जनवरी से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं।

अनंत सिंह ने चुनाव के समय राजनीति के तहत जेल भेजने के सवाल पर कहा,

Advertising

अभी सिर्फ शादी की चर्चा कीजिए, चुनाव की बातों का अभी कोई समय नहीं है।

QuoteImage

अब जानिए कौन हैं अनंत सिंह

22 जनवरी को करीब 100 राउंड हुई थी फायरिंग

दरअसल, 22 जनवरी बुधवार की शाम पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा गांव पहुंचे थे। वहां गैंगस्टर सोनू-मोनू और अनंत सिंह के समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी। इस दौरान 100 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही थी। फायरिंग का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। 53 सेकेंड के वीडियो में 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है।

इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की करने, गाली गलौज और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने कहा था कि ‘जनता पर जुल्म होगा तो वो चुप नहीं रहेंगे। वो जेल जाने से डरते नहीं हैं।’

मोकामा गोलीबारी केस में पुलिस ने 24 जनवरी को गैंगस्टर सोनू और अनंत सिंह के समर्थक रौशन को गिरफ्तार किया था। इसके कुछ देर बाद पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था।

ग्रामीण SP विक्रम सिहाग ने बताया था, ‘हेमजा गांव के मुकेश सिंह के घर पर सोनू-मोनू की ओर से पैसे के लेन-देन को लेकर ताला मार दिया गया। इसी समस्या का समाधान करने के लिए अनंत सिंह यहां आए थे।’

‘पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और स्थानीय मुखिया उर्मिला देवी के बेटे सोनू और मोनू के बीच फायरिंग हुई।’

मोकामा गोलीकांड के दूसरे दिन भी हुई थी फायरिंग

22 जनवरी की शाम को हुई फायरिंग के बाद अनंत सिंह और सोनू-मोनू की ओर से तीखी बयानबाजी हुई थी। गैंगस्टर सोनू ने कहा था, ‘गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।’

इसके दूसरे दिन 23 जनवरी की सुबह नौरंगा जलालपुर गांव में फिर फायरिंग हुई थी। पूर्व विधायक ने जलालपुर के हेमजा गांव में जिस मुकेश की मदद की थी, उसके घर पर सुबह 5.30 बजे पिस्टल से 5 राउंड गोलियां चली थीं। फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगा था।

————————

ये खबर भी पढ़ें

NEWS4SOCIALएक्सक्लूसिव अनंत सिंह पर हमला, प्रत्यक्षदर्शी बोले-खुद गोली चला रहे थे:53 सेकेंड के वीडियो में 20 राउंड फायरिंग; देर रात खोखा चुनने पहुंची FSL, 3 FIR

मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच बुधवार को 100 राउंड फायरिंग हुई। ग्रामीणों की माने तो शाम साढ़े 4 बजे पूर्व विधायक पहुंचे थे, जिसके बाद गोलियां चलीं। अनंत सिंह का कहना है कि ‘सोनू-मोनू से उनके आदमी बात करने गए तो उन्होंने फायरिंग की।’ जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ‘पूर्व विधायक खुद फायरिंग कर रहे थे।’ फायरिंग के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। 53 सेकेंड के इस वीडियो में 20 राउंड गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। हालांकि ये वीडियो किसी की छत से और काफी दूर से बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising