Advertising
Home Breaking News Hindi दिल्ली चुनाव में जीत-जश्न और मायूसी की 15 तस्वीरें: भाजपा दफ्तर...
Advertising
<

दिल्ली चुनाव में जीत-जश्न और मायूसी की 15 तस्वीरें: भाजपा दफ्तर के बाहर मोदी-मोदी के नारे; AAP-कांग्रेस के कार्यालय सूने

1
दिल्ली चुनाव में जीत-जश्न और मायूसी की 15 तस्वीरें:  भाजपा दफ्तर के बाहर मोदी-मोदी के नारे; AAP-कांग्रेस के कार्यालय सूने

दिल्ली चुनाव में जीत-जश्न और मायूसी की 15 तस्वीरें: भाजपा दफ्तर के बाहर मोदी-मोदी के नारे; AAP-कांग्रेस के कार्यालय सूने

  • Hindi News
  • National
  • Delhi BJP Celebration Photos Update; Parvesh Verma Ramesh Bidhuri Kapil Sharma | Election Results

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 27 साल के इंतजार के बाद भाजपा की वापसी और 11 साल शासन करने के बाद AAP की विदाई हो रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 सीटों पर आगे चल रही है। 8 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। यह लगभग तय हो गया है कि दिल्ली में 27 साल के इंतजार के बाद वापसी हो रही है।

भाजपा के कई नेताओं ने जीत हासिल कर ली है। इनमें प्रवेश वर्मा का नाम शामिल हैं। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है।

भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव: जीत, जश्न, मायूसी की 15 तस्वीरें…

Advertising

दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान AAP कार्यालय की तस्वीर।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा।

दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद जश्न विक्ट्री दिखाते दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।

जम्मू भाजपा कार्यालय में महिलाओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

राजस्थान के बीकानेर में पीएम मोदी के तस्वीर को भाजपा कार्यकर्ता लड्डू दिखाते हुए।

भाजपा कार्यालय के बाहर अरविंद केजरीवाल के कट-आउट को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ा।

दिल्ली में भाजपा की जीत पर पार्टी समर्थक पीएम मोदी की तस्वीर के साथ बड़ा का लड्डू लिए हुए।

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर गदा लेकर पहुंचा पार्टी समर्थक।

दिल्ली में भाजपा की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलर गन चलाकर जश्न मनाया।

भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

महारानी बाग काउंटिंग सेंटर के बाहर AAP नेता मनीष सिसोदिया, वे सोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं।

पटपड़गंज से AAP उम्मीदवार अवध ओझा चुनाव हारे। अवध ने कहा ‘ यह मेरी व्यक्तिगत हार है।

नई दिल्ली में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) कैंपस के बाहर पड़ा सन्नाटा।

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मी।

दिल्ली में AAP कार्यालय में कुर्सियां हटाता कर्मचारी।

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News

Advertising