दिल्ली चुनाव अपडेट्स: केजरीवाल नई दिल्ली सीट से नामांकन के लिए निकले, वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए, बोले- भगवान मेरे साथ h3>
- Hindi News
- National
- Arvind Kejriwal LIVE | Delhi Election 2025 Live Updates; Atishi AAP BJP Congress Candidates
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वे नामांकन भरने से पहले वाल्मीकि मंदिर पहुंचे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली सीट के लिए निकल गए हैं। उन्होंने सबसे पहले महिला समर्थकों के साथ वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे हनुमान मंदिर के लिए निकल गए हैं। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली के बाद कलेक्टरेट पहुंचेंगे।
भाजपा ने पूर्व CM केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को तो कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह से पूर्व CM केजरीवाल का सामना दो पूर्व CM के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं तो संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं।
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा नामांकन भरने के लिए निकले
04:39 AM15 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP प्रवक्ता बोलीं- केंद्र और भाजपा AAP को बदनाम करना चाहती है
शराब नीति मामले पर AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला होगा जिसमें आपने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला। दोनों को ट्रायल कोर्ट और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत मिल गई। 2 साल बाद आपने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी और यह तब है जब चुनाव नजदीक हैं। उनका वही पुराना तरीका है झूठे मामले दर्ज करना, आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करना लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है।
04:09 AM15 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
मनीष सिसोदिया का नामांकन आज, जांगपुरा में रोड शो भी करेंगे
पूर्व डिप्टी सीएम और जांगपुरा से आप कैंडिडेट मनीष सिसोदिया आज नामांकन फाइल करेंगे। वे जांगपुरा में दोपहर 12 बजे रोड शो भी करेंगे। इससे पहले वे अंगूरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
04:07 AM15 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP का नया पोस्टर, अमित शाह पर स्कूल बर्बार करने का आरोप लगाया
आम आदमी पार्टी ने भाजपा को गाली गलौज पार्टी बताते हुए नया पोस्टर जारी किया है। इसमें भाजपा ने अमित शाह को अच्छे स्कूल और मोहल्ला क्लीनिकों को बर्बाद करने का प्लान बनाने वाला बताया है।
04:05 AM15 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली भाजपा का नया पोस्टर, केजरीवाल को दहशत फैलाने वाला महाठग बताया
दिल्ली भाजपा ने नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर जारी करते हुए भाजपा ने X पर लिखा- दहशत फैलाने वाला महाठग की दहशतगर्दों से यारी, दिल्ली की जनता से गद्दारी। AAP-दा-ए-आजम की ये है पुरानी बीमारी।





