Advertising
Home Top stories ज्वेलरी शॉप लूटकांड में समस्तीपुर का सरगना समेत नौ लुटेरे थे शामिल,...
Advertising
<

ज्वेलरी शॉप लूटकांड में समस्तीपुर का सरगना समेत नौ लुटेरे थे शामिल, अबतक छह धराए

4
ज्वेलरी शॉप लूटकांड में समस्तीपुर का सरगना समेत नौ लुटेरे थे शामिल, अबतक छह धराए

ज्वेलरी शॉप लूटकांड में समस्तीपुर का सरगना समेत नौ लुटेरे थे शामिल, अबतक छह धराए

दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 12 गोलियां, एक पिलेट, पांच मोबाइल, एक मैगजीन, एक चाकू, दो बाइक, एक डायरी बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 23 Oct 2024 02:02 PM
share Share

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बुधवार का दिन जिले की पुलिस के लिए सफलताओं से भरा रहा। उपल्ब्धि इस मायने में कि 21 अक्टूबर को शहर के पटेल चौक स्थित पीपी ज्वलेर्स में दिनदाहड़े 35 लाख रुपये के जेवर लूटकांड में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में मटिहानी थाना के मनिअप्पा गांव निवासी तारकेश्वर झा का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ चंदन झा, साहेबपुरकमाल थाना के सनहा पुरबारी निवासी नरारायण झा का पुत्र संजय कुमार झा उर्फ सोनू, नावकोठी थाना के पहसारा गांव निवासी योगेन्द्र झा का पुत्र आनंद भारती व दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना के बीहट मउ निवासी प्रवीण कुमार झा का पुत्र सौरभ कुमार झा का नाम शामिल है। पुलिस इन लुटेरों के पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 12 गोलियां, एक पिलेट एक, पांच मोबाइल, एक मैगजीन, एक चाकू, दो बाइक, एक डायरी बरामद किया है। इसमें अबतक छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ज्वेलरी शॉप लूटकांड का खुलासा हो गया। यह दावा एसपी मनीष कुमार ने किया है। वे बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर लूटकांड में पुलिस उपलब्धि की जानकारी दे रहे थे। एसपी ने बताया कि लूटकांड में कुल नौ लुटेरे थे। इनमें अबतक छह को दबोचा गया। जबकि इस लूटकांड का सरगना समस्तीपुर का रहने वाला है जो अपने अन्य साथियों के साथ फरार चल रहा है। एसपी ने बताया कि घटना के दिन दुकादार व कर्मियों के सहयोग से दो लुटेरों को पकड़ा गया था। दुकानदार द्वारा चलायी गोली से दोनों लुटेरे जख्मी हुए थे। पुलिस हिरासत में इलाजरत दोनों लुटेरों से पूछताछ के दौरान लूटकांड में शामिल सरगना समेत अन्य सहयोगियों का नाम बताया। साथ ही षडयंत्र में कौन-कौन लोग शामिल थे उसका भी नाम बताया। सर्वोदयनगर में किराये के मकान में रहकर लुटेरों ने की थी रैकी एसपी ने बताया कि लुटेरों की निशानदेही के आधार पर सर्वोदयनगर मोहल्ले से अभिषेक कुमार झा को दबोचा गया। उसके पास से एक डायरी एक गोली व एक मोबाइल मिला। उसके मोबाइल व डायरी के आधार पर अन्य तीन बदमाशों को दबोचा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के द्वारा नौरंगा पुल के समीप शीतला मंदिर गली स्थित शंकर सिंह की चहारदीवारी के पास छुपाया गया एक पिस्टल व तीन गोलियां बरामद की गयी। लूटकांड में तीन प्राथमिकी एसपी ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में लूट मामले में दुकानदार की लिखित शिकायत पर 35 लाख रुपये के जेवरात लूटकांड की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। लूटकांड का वीडियो फुटेज देखने से लगता है कि सरगना को अधिक जेवर हाथ नहीं लगे हैं। हालांकि अन्य फुटेज का अध्यन किया जा रहा है। जबकि पुलिस की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मौके पर नगर थाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदि थे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising