शहर की खराब सड़कों की शिकायत अब आम लोग करेंगे h3>
शहरी सड़कों की खराब स्थिति पर अब आम आदमी शिकायत कर सकेगा। पथ निर्माण विभाग तीन से सात दिनों में मरम्मत करेगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोक शिकायत निवारण प्रणाली का उद्घाटन किया। जल्द ही एक…
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 23 Oct 2024 01:43 PM
Share
शहरी सड़कों के खराब होने पर आम आदमी भी शिकायत कर सकेंगे। लोगों की शिकायत पर पथ निर्माण विभाग तीन से सात दिनों में उसकी मरम्मत कराएगा। ऐसा नहीं करने पर संवेदक (ठेकेदार) के साथ इंजीनियरों पर भी कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को पथ-पुल संधारण संबंधित लोक शिकायत निवारण प्रणाली का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कॉल सेंटर भी खुलेगा। एक टोल फ्री नंबर भी जारी होगा। साथ ही सड़क मरम्मत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भी सहायता ली जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ओपीआरएमसी के तहत 1274 सड़कों की मरम्मत हो रही है, जिसकी लंबाई 13 हजार 431 किलोमीटर है। अब तक इंजीनियर सड़कों की देखभाल करते थे, लेकिन शिकायत मिल रही थी कि ठेकेदार के साथ इंजीनियरों की मिलीभगत है। इस कारण सड़कों की गुणवत्ता अच्छी नहीं रहती है। इसलिए आम लोगों को भी सड़कों के खराब होने की शिकायत करने की सुविधा दी जा रही है। पथ निर्माण विभाग की वेबसाइट पर पब्लिक ग्रिवांस ओपीआरएमसी रोड रिड्रेसल सिस्टम से लोग अपना नाम, मोबाइल नंबर, सड़क का नाम, प्रखंड, जिला आदि विवरण और तस्वीर के साथ खराब सड़कों की जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से लोगों की शिकायत इंजीनियर और संवेदक को भेजी जाएगी। सड़क की मरम्मत के बाद तस्वीर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
सड़क मरम्मत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क मरम्मत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कनीय अभियंताओं को सात दिन, सहायक अभियंताओं को 15 दिन और कार्यपालक अभियंताओं को एक माह में निरीक्षण कर सड़क की जानकारी लेनी होगी। इस दौरान मानक के अनुसार सड़क की मरम्मत नहीं होने पर संवेदक को नए सिरे से सड़क का निर्माण करना होगा। कंट्रोल कमांड सेंटर में मोबाइल नंबर 9470001266 पर भी शिकायत की जा सकती है। मौके पर पथ निर्माण के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, विशेष सचिव शीर्षत कपिल अशोक भी मौजूद थे।
लालू के जिंदा रहने तक ही लोग तेजस्वी को पूछ रहे
पत्रकारों के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लालू प्रसाद जिंदा है, तभी तक तेजस्वी यादव को लोग पूछ रहे हैं। उनके नहीं रहने पर विदेश में पिता द्वारा अर्जित संपत्ति पर तेजस्वी ऐश करने चले जाएंगे। लालू प्रसाद ने मुसलमानों की भयभीत किया। राजद के राज में लोग दहशत में थे। लालू प्रसाद चाहते हैं कि जातीय उन्माद फैले। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर कहा कि जनता परिवादियों को पहचान गई है। अब उनकी दाल नहीं गलने वाली है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News