जीवन को अनुशासित बनाने व दूसरों की सेवा की मिलती है प्रेरणा: डॉ. मदन मोहन झा h3>
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में तीन दिवसीय गाइड सोपान का हुआ शुभारंभ ड एवं 47 अनुरक्षक शिक्षक हुए शामिल फ़ोटो नं. 10, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में आयोजि
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 13 Sep 2024 02:56 PM
Share
गढ़हरा (बरौनी), एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान गाइड दल का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्सवी माहौल में हुआ। प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. मदन मोहन झा का आगमन हुआ। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राथमिक संभाग के कव बुलबुल ने विभिन्न क्रियाकलापों व गतिविधियों से अतिथियों का भव्य स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न के साथ पौधा भेंट कर उनका हरित स्वागत किया। विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम को गति देते हुए नौवीं कक्षा के छात्र- छात्रा रचित व आशा भारती की प्रस्तुति बाँसुरी व तबला की संगत ने खूब तालियाँ बटोरी। इसी क्रम में आठवीं कक्षा की अदिति, जिया, सोनाक्षी व सृष्टि ने झिझिया व दसवीं कक्षा की स्नेहा, वंदना, सुरभि, ऋचा व जहानवी द्वारा प्रस्तुत किए गए त्रिपुरा नृत्य की खूब सराहना हुई। मुख्य अतिथि श्री झा ने स्काउट-गाइड का महत्व बताते हुए कहा कि यह हमारे जीवन को अनुशासित बनाने का एक माध्यम है। यह हमें दूसरों की सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में गुलमोहर का पौधा लगाकर विद्यालय को समृद्ध किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री नुसरत बानो ने किया। इस दौरान त्रिदिवसीय शिविर को सफल बनाने के लिए ममता सिन्हा एलओसी व ऑफिशियल्स के तौर पर वैदेही कुमारी, प्रार्थना प्रभा, सरिता कुमारी, अमिता कुमारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की स्वयंसेविका पल्लवी, शांभवी, जहान्वी, प्रज्ञा, सृष्टि, दीक्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य श्री त्रिपाठी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय पटना संभाग के दिशा निर्देश में संभाग के 47 विभिन्न केंद्रीय विद्यालय के 253 गाइड एवं 47 अनुरक्षक शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने भारत स्काउट एवं गाइड के उद्देश्य को विस्तार से बताया। कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्काउटिंग का काफी महत्व है। यह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। राष्ट्रहित और मानव सेवा का गुण बढ़ने से उनकी समाज में एक अलग छवि बनती है। सरकार भी उसके प्रमाणपत्र पर नौकरियों व अन्य कार्यों में विशेष दर्जा देती है। इस शिविर का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समाज सेवा, तत्परता एवं देश सेवा के प्रति सजग बनाना है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News