Advertising
Home Top stories तीसरे चरण का रण: मोदी-शाह की रैलियां, तेजस्वी का ताबड़तोड़ प्रचार, 5...
Advertising
<

तीसरे चरण का रण: मोदी-शाह की रैलियां, तेजस्वी का ताबड़तोड़ प्रचार, 5 सीटों पर एनडीए Vs इंडिया

5
तीसरे चरण का रण: मोदी-शाह की रैलियां, तेजस्वी का ताबड़तोड़ प्रचार, 5 सीटों पर एनडीए Vs इंडिया

तीसरे चरण का रण: मोदी-शाह की रैलियां, तेजस्वी का ताबड़तोड़ प्रचार, 5 सीटों पर एनडीए Vs इंडिया

ऐप पर पढ़ें

बिहार में अब तक दो चरणों के लोकसभा चुनाव में नौ सीटों पर मतदान हो चुका है। अब सभी राजनीतिक दल तीसरे और चौथे चरण के चुनाव में जोर आजमाइश में जुट गये हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं भी आरंभ कर दी हैं। 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे चरण की सीट अररिया और चौथे चरण की सीट मुंगेर में एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए दो जनसभाओं को संबोधित किया।

वहीं विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव भी रोजाना तीन-चार क्षेत्रों में सभा में कर रहे हैं। दोनों गठबंधन अपने-अपने स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं। एनडीए की चुनाव प्रचार समिति तीसरे चरण में प्रचार के लिए बड़े नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है। इस बीच, गृहमंत्री अमित शाह की सभा 29 अप्रैल को झंझारपुर और बेगूसराय में होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन सभी पांचों क्षेत्रों में सभाएं कर चुके हैं। वह आगे भी इन क्षेत्रों में जाएंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जैसे बड़े नेता भी सभा कर रहे हैं। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा, हम के संरक्षक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, लोजपाआर के सुप्रीमो चिराग पासवान की भी चुनावी सभाएं हो रही है। इंडिया गठबंधन के नेताओं की भी सभा इन क्षेत्रों में हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी हर रोज चार-पांच सभाएं कर रहे हैं।

तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में तथा चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा तथा चुनाव प्रचार 5 मई की शाम तक चलेगा। वहीं चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान जबकि 11 मई तक चुनाव प्रचार होना है।

तीसरे चरण की पांच सीटों में से जदयू और राजद तीन-तीन सीटों पर आमने-सामने है। एनडीए गठबंधन में जदयू से झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत और मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव मैदान में हैं। खगड़िया से लोजपा-आर के प्रत्याशी राजेश वर्मा और अररिया से भाजपा के टिकट पर प्रदीप सिंह चुनावी मैदान में हैं।

Advertising

इसी तरह इंडिया गठंबधन में राजद से सुपौल से चंद्रहास चौपाल, अररिया से शाहनवाज आलम और मधेपुरा से प्रो. कुमार चंद्रदीप मैदान में हैं। वहीं खगड़िया से माकपा से संजय कुमार और झंझारपुर से वीआईपी के सुमन कुमार महासेठ प्रत्याशी हैं। झंझारपुर से बसपा के टिकट पर उतरे राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising