Advertising
Home Breaking News Hindi संदिग्ध आतंकियों ने किया दो लोगों को अगवा, एक को उतारा मौत...
Advertising
<

संदिग्ध आतंकियों ने किया दो लोगों को अगवा, एक को उतारा मौत के घाट, एक की जान खतरे में

591

आतंक व अलगाववाद से उभर जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकियों की नापाक हरकत सामने आई है। आतंकियों ने दो स्थानीय नागरिकों को अगवा कर लिया है। आतंकियों ने उन्हें त्राल अपहरण किया है।

जिन दो व्यक्तियों को संदिग्‍ध आतंकियों ने अगवा किया है, उनमें एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। इस बीच सुरक्षाबल और पुलिस दूसरे व्‍यक्ति की तलाश के लिए अभियान चला रही है। फिलहाल, अगवा हुए व्यक्तियों को लेकर पुलिस व सुरक्षाबल के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। मगर एक एक व्यक्ति का शव जंगल से बरादमद किया गया है।

इनमें से एक लच्‍छीटॉप बेहक का निवासी है जबकि दूसरा मंसर बेहक का रहने वाला है। दोनों को त्राल के नागबेहरेन जंगल से किडनैप किया गया है। इनमें से एक का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि कश्मीर घाटी से आतंक का सफाया करने को लेकर भारतीय सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहा है। इस बीच कई मौकों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। पड़ोसी मुल्क की तरफ से आ रहे आतंकवाद का सामना हिन्दुस्तान जी जान से कर रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर से संविधान की धारा 370 हटाए जाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें : 22 साल पहले दफ्नाया गया शव मिला सही सलामत, जानिए कैसा हुआ ये वाक्या

Advertising