'राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी हाज़िर हों…', CS सुधांश पंत की इस बड़े मामले पर हाईकोर्ट में पेशी आज | 13 March 2024 Top and Latest News CS Sudhansh Pant Rajasthan High Court Virtual hearing | News 4 Social h3>
आज का सुविचार
अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए… क्योंकि, सूरज और चंद्रमा दोनों ही चमकते है, लेकिन अपने अपने समय पर।
आज क्या खास
– जयपुर स्थित पुराने विधानसभा भवन, पुराना पुलिस मुख्यालय व जलेब चैक की सम्पत्तियों को लेकर पूर्व राज परिवार व अन्य के बीच चल रहे मुकदमे में सरकार की ओर से वकील पेश न होने पर हाईकोर्ट नाराज, आज मुख्य सचिव वर्चुअली अदालत में तलब
पुरानी विधानसभा के भवन टाउन हॉल, पुराना पुलिस मुख्यालय व जलेब चौक की संपत्तियों को लेकर राज्य सरकार और जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य पद्मिनी देवी व दिया कुमारी के बीच चल रहे विवाद में सरकार की पैरवी के लिए वकील ही नहीं पहुंचा। हाईकोर्ट ने इस स्थिति पर टिप्पणी की कि लगता है राज्य के हितों की राज्य सरकार को परवाह नहीं है। कोर्ट ने महाधिवक्ता व अतिरिक्त महाधिवक्ता के हाजिर नहीं होने के लिए मुख्य सचिव को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही, इस स्थिति पर पक्ष रखने के लिए मुख्य सचिव को बुधवार दोपहर दो बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर होने को कहा है।
न्यायाधीश अशोक कुमार जैन ने राज्य सरकार की चार रिवीजन याचिकाओं पर यह आदेश दिया। इनमें मुख्य सचिव के जरिए दायर रिवीजन याचिका भी है। इन याचिकाओं के जरिए राज्य सरकार ने राजधानी स्थित पुरानी विधानसभा के भवन टाउन हॉल, पुराना पुलिस मुख्यालय व जलेब चौक की संपत्तियों को लेकर पूर्व राजपरिवार की ओर से दायर सिविल दावे को चुनौती दी है।
जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य पद्मिनी देवी, दिया कुमारी व अन्य ने सिविल दावे में अपनी संपत्ति बताते हुए इन संपत्तियों का कब्जा दिलाने का आग्रह किया है। इस पर राज्य सरकार की ओर से जयपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश कर कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 363 के अंतर्गत कोवेनेंट से संबंधित मामलों में सिविल दावे पर सुनवाई नहीं की जा सकती। अधीनस्थ न्यायालय ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया, जिस पर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में चार अलग-अलग रिवीजन याचिकाएं दायर कर अधीनस्थ अदालत के आदेश को चुनौती दी। हाईकोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के दौरान पूर्व राजपरिवार की ओर से अधिवक्ता हाजिर हुए, लेकिन याचिकाकर्ता राज्य सरकार की ओर से कोई हाजिर नहीं हुआ।
एक मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा
टाउन हॉल में म्यूजियम बनाने पर हाईकोर्ट के राेक नहीं लगाने पर पद्मिनी देवी व दिया कुमारी की ओर से हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने भी उस मामले पर दखल से इनकार कर दिया। राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा था कि सरकार टाउन हॉल का 70 साल से भी अधिक समय से उपयोग कर रही है और इसे संरक्षित स्मारक बनाया। सरकार का म्यूजियम निर्माण पर काफी धन खर्च हो चुका है।
Advertising
– EO भर्ती परीक्षा में राजस्थान घुमन्तु जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत के अधिशासी अधिकारी घूसकांड मामले की जांच जारी, ऐंटी करप्शन ब्यूरो टीम आज राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ मंजू शर्मा से अजमेर में करेगी पूछताछ
– पीएम नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े 10 बजे ‘इंडियाज टेकेड : चिप्स फॉर विकसित भारत’ के वर्चुअल कार्यक्रम में लगभग सवा लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर सुविधाओं का करेंगे शिलान्यास, युवाओं को करेंगे संबोधित
– पीएम नरेंद्र मोदी शाम 4 बजे एक ‘राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क’ के वर्चुअल कार्यक्रम में एक लाख उद्यमियों को स्वीकृत करेंगे ऋण सहायता, सफाई मित्रों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट भी करेंगे वितरित, लाभार्थियों से करेंगे संवाद
– केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों- BBSSL, NCOL और NCEL के नए कार्यालय भवन का करेंगे उद्घाटन, जैविक उत्पाद और बीज के क्षेत्र में काम कर रही हैं ये समितियां
– हरियाणा में नई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, सुबह 11 बजे शुरू होगा विधानसभा सत्र, विश्वास मत साबित करेंगे नए CM नायब सैनी, इधर कांग्रेस आज निकालेगी ‘संविधान बचाओ’ यात्रा
– महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में किसानों को संबोधित करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार
– BRS नेता के कविता को शराब मामले में 13 मार्च तक गिरफ्तारी से राहत मिली, दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है मामला, आज फिर होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
– पश्चिम बंगाल में सिटिज़नशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) का शुरू हुआ विरोध, लेकिन सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में आज होने वाली रैली ऐन पहले हुई रद्द
– राजस्थान के ज़्यादातर ज़िलों के तापमान में उछाल, आज और कल पश्चिमी विक्षोभ का प्रवेश संभावित, कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज
यह भी पढ़ें
राजस्थान की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
खबरें आपके काम की
– राजस्थान सरकार ने छह नए अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किए, दो जयपुर पीठ में, राज्य के विधि मंत्री जोगाराम पटेल के पुत्र मनीष पटेल समेत तीन जोधपुर मुख्यपीठ में और एक सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त
– राजस्थान के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को पड़ा दिल का दौरा, जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार
– राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में अब 60 से 80 वर्ष के बुजुर्गों को किराये में 30 की बजाय 50 फीसदी छूट मिलेगी, आदेश जारी
– जयपुर एसीबी की टीम ने अधिशासी अधिकारी बनाने के नाम पर घूस लेते पकड़े गए राज्य घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत के मामले में आरपीएससी की सदस्य संगीता आर्य से की पूछताछ, आज एक अन्य सदस्य मंजू शर्मा के होंगे बयान
– आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ एनआईए ने अपनी मुहिम के तहत राजस्थान समेत 4 राज्यों में 30 स्थानों पर छापेमारी
– राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में कनिष्ठ वैज्ञानिक भर्ती- 2023 पर यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश, केस इंचार्ज अदालत में तलब
– जयपुर के भांकरोटा इलाके में युवती के साथ नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज
– राजस्व खुफिया निदेशालय डीआरआई ने गुवाहाटी से एसयूवी में जयपुर जयपुर लाए जा रहे 2 करोड़ 20 लाख रुपए कीमत के 20 सोने के बिस्किट पकड़े
– अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को छोड़ रोजाना चंडीगढ़ तक जाएगी
– सुप्रीम कोर्ट का किसान आंदोलन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार
– दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी ठहराए गए एक कैदी को जुर्माना राशि का इंतजाम करने के लिए दी तीन हफ्ते की पैरोल
– सीएए के तहत नागरिकता आवेदन के लिए पोर्टल लॉन्च, गैर मुस्लिम शरणार्थी नौ में से कोई एक दस्तावेज लगाकर बन सकेंगे भारतीय नागरिक
– दस साल पुराने आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की अंतिम तारीख 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून की गई
– गुजरात के तट के पास पाकिस्तानी बोट से पकड़े गए 480 करोड़ रुपए कीमत के ड्रग्स, 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
– अयोध्या के रामलला मंदिर में सुबह 6.30 बजे होने वाली आरती का दूरदर्शन अब करेगा रोजाना सीधा प्रसारण
– उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की दो पवित्र पर्वत चोटियों आदि कैलाश और ओम पर्वत के तीर्थ यात्री हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे दर्शन
– केंद्र सरकार ने नईम अहमद खान के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट पर यूएपीए के तहत पांच साल के लिए लगाया प्रतिबंध
– गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मिस मिंज से दिल्ली में रचाया विवाह, अदालत ने जठेड़ी को विवाह के लिए छह घंटे की पैरोल पर छोड़ा था
– राजस्थान हाईकोर्ट ने राजधानी जयपुर में ट्रैफिक में बाधा बने अतिक्रमणों को लेकर राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबरों को लेकर स्व प्रेरणा से प्रसंज्ञान ले पुलिस, जेडीए, दोनों नगर निगम के अफसरों को किया तलब, सात दिन में ट्रैफिक में सुधार और 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का अफसरों ने किया वादा तो कोर्ट ने कहा वादा नहीं पुख्ता कार्रवाई चाहिए
– राजस्थान पत्रिका की ओर से स्पीक आउट कार्यक्रम का आयोजन कल 14 मार्च को जयपुर के जगतपुरा में गुणावतों की ढाणी स्थित चौरसिया मैरिज गार्डन में सुबह 8 से 10 बजे तक
– फुलेरा दोज पर मार्च माह के आखिरी सावे पर हजारों जोड़े बंधे विवाह के बंधन में, कई समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न
– हवा के रुख में बदलाव से राजस्थान में गर्मी बढ़ी, 8 शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के ऊपर दर्ज, सबसे अधिक तापमान फलौदी में 35.2 डिग्री रहा
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News