Rajasthan Politics : सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी संजना जाटव, जीतीं तो तोड़ेंगी सचिन पायलट का रिकॉर्ड ! | Lok Sabha Election 2024 Rajasthan Bharatpur Congress Candidate Sanjna Jatav on Sachin Pilot record | News 4 Social

6
Rajasthan Politics : सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी संजना जाटव, जीतीं तो तोड़ेंगी सचिन पायलट का रिकॉर्ड ! | Lok Sabha Election 2024 Rajasthan Bharatpur Congress Candidate Sanjna Jatav on Sachin Pilot record | News 4 Social

Rajasthan Politics : सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी संजना जाटव, जीतीं तो तोड़ेंगी सचिन पायलट का रिकॉर्ड ! | Lok Sabha Election 2024 Rajasthan Bharatpur Congress Candidate Sanjna Jatav on Sachin Pilot record | News 4 Social

सचिन पायलट का भी टूटेगा रिकॉर्ड !

संजना जाटव की उम्मीदवारी घोषित होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के सबसे चर्चित नेताओं में से एक पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के नाम एक रिकॉर्ड की भी चर्चा होने लगी है। दरअसल, सचिन पायलट ने अपने करियर का पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 2004 में दौसा सीट से लड़ा था। महज़ 26 वर्ष की उम्र में इस चुनाव को जीतकर तब वे लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बने थे।

राजस्थान के लिहाज़ से वे आज भी सबसे युवा सांसद रहने का गौरव हासिल किए हुए हैं।ऐसे में यदि संजना जाटव चुनाव जीततीं हैं तो वे सबसे कम उम्र में चुनाव जीतने के पायलट का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें

जब सिर्फ 26 की उम्र में ही Sachin Pilot ने जीत लिया था लोकसभा चुनाव, जानें किसे दी थी शिकस्त?

 

… तो बनेंगी सबसे युवा सांसद

लोकसभा चुनाव 2024 में भरतपुर सीट पर चुनाव लड़ने जा रहीं संजना जाटव सबसे युवा चेहरों की फहरिस्त में सबसे ऊपर हैं। अगर जाटव 25 वर्ष की इस उम्र में इस बार का चुनाव जीत जातीं हैं, तो वे संभवतः सबसे युवा सांसद बन जाएंगी।

फिलहाल भारतीय संसद की लोकसभा में सबसे कम उम्र की सांसद का तमगा ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू के नाम है, जिन्होंने वर्ष 2019 में सोलहवीं लोकसभा चुनाव में क्योंझर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से महज़ 26 वर्ष की आयु में चुनाव जीता था। मुर्मू बीजू जनता दल से हैं।

संजना जाटव: कुछ ख़ास बातें

– शिक्षा: एलएलबी
– जनप्रतिनिधि – जिला परिषद् सदस्य अलवर
– विशेष – 2023 के विधानसभा चुनाव में कठूमर से कांग्रेस ने चार बार के विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी बनाया था

यह भी पढ़ें

जब राजस्थान से लोकसभा चुनाव लड़ने उतरे थे मोहम्मद अज़हरुद्दीन, इस ‘दिग्गज’ को दी थी चुनौती

क्यों संजना पर भरोसा?

– एससी वर्ग से हैं, जिले में सर्वाधिक वोटर इस वर्ग के वोटर हैं।
– भुसावर पीहर, कठूमूर सुसराल, इससे दो विधानसभा क्षेत्र पर पकड़ रहेगी।
– हाल ही में विधानसभा चुनाव 2023 लड़ा है, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में आसानी रहेगी।
– युवा संग महिला हैं, जिले में युवा वोटर काफी हैं।
– नया चेहरा, कार्यकर्ताओं की मांग थी कि नया उम्मीदवार बनाया जाए।

गुडबुक ने किया काम…कद्दावर दरकिनार

संजना प्रियंका गांधी की गुडबुक में रही हैं और वे प्रियंका गांधी के अभियान मैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान से भी जुड़ी रही हैं। यही कारण है टिकट की दौड़ में पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव, पूर्व सांसद रतन सिंह, डॉ. सुरेश यादव आदि दरकिनार कर दिए गए।

भाजपा ने कोली, कांग्रेस ने खेला जाटव कार्ड

प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनावों में पिछड़ती रही है। यही वजह है कि इस बार कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट दी जा रही है। पार्टी के फीडबैक में संजना जाटव का नाम सामने आया है। इसकी वजह यह है कि संजना जाटव इस बार विधानसभा का चुनाव महज कुछ ही वोटों से हारी हैं। उधर, भाजपा यहां से कोली कार्ड खेल चुकी है। भाजपा का यह कार्ड पहले सफल भी रहा है। भाजपा ने पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को अपना प्रत्याशी बनाया है।

महज 409 वोट के अंतर से हारी विधानसभा चुनाव

संजना जाटव के पति कप्तान सिंह थानागाजी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। खुद संजना अलवर जिला परिषद की सदस्य हैं। उनके ससुर सामोची ग्राम पंचायत कठूमर से सरपंच रहे हैं। संजना का जन्म एक मई 1998 को भुसावर में हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चार बार के विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटकर उन्हें मैदान में उतारा था। जहां भाजपा के रमेश खींची ने 79756 मत प्राप्त किए, जबकि संजना जाटव को 79347 मत प्राप्त हुए थे। ऐसे में भाजपा के रमेश खींची 409 मतों से विजयी रहे थे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News