Advertising
Home Breaking News Hindi खुद को BJP नेता बताने वाला निकला ATM लुटेरों का सरदार, गिरोह...
Advertising
<

खुद को BJP नेता बताने वाला निकला ATM लुटेरों का सरदार, गिरोह में दरोगा का बेटा भी शामिल

482
ATM Loot Gang
http://news4social.com/?p=55324

चित्रकूट पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ATM लूटता था। पुलिस ने जब गिरोह के लोगो की पहचान उजागर की तो सभी दंग रह गए। इस गिरोह में 6 शातिर हैं। पहचान उजागर होने पर चौंकना इसलिए लाजिमी था क्योकि उन 6 शातिरों में एक दरोगा का और एक भाजपा नेता का बेटा है।

इस गिरोह ने प्रयागराज में बैंक एटीएम काटकर कर लाखों की लूट की है। इसके अलावा इन लोगों ने मऊ थानाक्षेत्र में कोऑपरेटिव बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम लूटने की योजना बनाने की बात कबूल की है।

इन 6 शातिरों को मुखबिरी के आधार पर पकड़ा गया है। इस बारें में चित्रकूट के एसपी मनोज कुमार झा ने बताया। मऊ थाना प्रभारी अरुण कुमार पाठक व उनकी पुलिस टीम ने 6 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये 6 शातिर अब तक भाजपा नेताओं के साथ अपनी फोटो दिखाकर पुलिस को दबाव में डालकर बच निकलते थे।

इस लूट गिरोह का सरगना मऊ चित्रकूट निवासी विनोद कुमार चतुर्वेदी उर्फ सीटू अपने आप को भाजपा में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बताता है। वह गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर चलता है। इस गिरोह का सरगना भाजपा नेताओं के साथ उठता बैठता है। यही से उसके आसपास इलाको में धमक है।

वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरकेश बहादुर सिंह व आनंद सिंह पटेल ने बताया कि विनोद कुमार चतुर्वेदी उर्फ सीटू नाम से कोई पदाधिकारी नहीं है। भाजपा नेताओं ने इस बात से इंकार कर दिया कि सीटू का पार्टी से कोई सम्बन्ध है वह लोगो को और पुलिस को गुमराह कर रहा है।

इन छह शातिरों में से एक दरोगा का बेटा भी है। दरोगा का नाम मोती राज शुक्ला है। उसके बेटे का नाम अरविंद शुक्ला उर्फ अर्पित है। मोती राज शुक्ला वर्तमान में छतीसगढ़ में बतौर उप निरीक्षक तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: जैन मंदिर में हिंदी पोस्टर लगा देखकर मंदिर का किया यह हाल, अब ट्विटर पर छिड़ा वार

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शातिरों के पास से स्कार्पियो, गैस कटर, दो तमंचे समेत बाकी सामान बरामद हुआ है। ये बुंदेलखंड, प्रयागराज, फतेहपुर एमपी के जिलों में ATM लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। जो भी पैसे यह लूटते थे उसे यह जमीन खरीदने और गाड़ियां खरीदने में खर्च करते थे। इन सबके खिलाफ प्रयागराज के अल्लापुर व झलवा थाने में एटीएम लूट के मामले भी दर्ज हैं।

Advertising
Advertising