Advertising
Home Top stories उन्नाव जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत: शव गांव...
Advertising
<

उन्नाव जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत: शव गांव पहुंचने पर हंगामा, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप – Unnao News

0
उन्नाव जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत:  शव गांव पहुंचने पर हंगामा, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप – Unnao News

उन्नाव जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत: शव गांव पहुंचने पर हंगामा, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप – Unnao News


उन्नाव जिला कारागार में बंद एक कैदी की वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय में के इलाज दौरान मौत हो गई। गुरुवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया तथा जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक की पहचान गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के निहालखेड़ा निवासी राहुल निषाद के रूप में हुई है। राहुल को 28 सितंबर 2025 को दुष्कर्म के एक मामले में न्यायिक अभिरक्षा के तहत उन्नाव जिला कारागार भेजा गया था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। कारागार प्रशासन के मुताबिक राहुल की तबीयत बिगड़ने पर 24 मार्च को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया और बाद में वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय भेजा गया। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन जिला कारागार पहुंच गए। उन्होंने जेल प्रशासन पर साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कारागार के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले समझाइश के बाद प्रशासन ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। गुरुवार रात पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि राहुल के साथ जेल में अमानवीय व्यवहार किया गया। उनका दावा है कि विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर उसे करंट दिया गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और बाद में उसे मानसिक चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि, जेल प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising