Advertising
Home Breaking News Hindi भाजपा नेत्री सपना ने केजरीवाल पर साधा बड़ा निशाना
Advertising
<

भाजपा नेत्री सपना ने केजरीवाल पर साधा बड़ा निशाना

489

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल हुईं सपना चौधरी ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”जो इंसान किसी का सम्मान नहीं कर सकता है, वह जनता के हित में क्या काम करेगा। सपना दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।”

हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने की वजह बताते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में आईं हूं। इस दौरान पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए सपना ने कहा, प्रधानमंत्री ने पूरी में भारत का सम्मान बढ़ाया है।”

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कटाक्ष करते हुए कहा, ”जो व्यक्ति किसी का सम्मान नहीं कर सकता है, वह जनहित में क्या काम करेगा। हर व्यक्ति का आत्म-सम्मान होता है और उसे अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है। केजरीवाल से दिल्लीवासियों को बहुत आशाएं थीं, लेकिन उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया।” दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं पार्टी में शामिल हो गई हूं। आगे पार्टी जो आदेश देगी, वही काम करूंगी।

ये भी पढ़ें : सपना भाजपा में हुईं शामिल, मनोज तिवारी ने कही ये बात

Advertising