शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

खाकी की धौंस में पुलिस वाले ने की महिला के साथ बदसलूकी

दिल्ली में एक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी सामने आई है. जहां पर पुलिस को ही रक्षक माना जाता है वही अगर लोगों को गलत करे और उनपर अपनी वर्दी का रौब दिखाए तो आम लोग…

खाकी की धौंस में पुलिस वाले ने की महिला के साथ बदसलूकी

दिल्ली में एक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी सामने आई है. जहां पर पुलिस को ही रक्षक माना जाता है वही अगर लोगों को गलत करे और उनपर अपनी वर्दी का रौब दिखाए तो आम लोग कहां अपनी शिकायत दर्ज कराएगें. दिल्ली के द्वारका सेक्टर 9 में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां पर एक पुलिस ने अपनी वर्दी का रौब एक महिला को दिखाया और उससे अपशब्द भी कहे.

विज्ञापन

बता दें कि एक पुलिसकर्मी की कार रेड लाइट पर खड़ी टाटा नेक्सन कार से टक्करा गई. जिसको लेकर पुलिस वाले ने महिला से गलत व्यवहार किया. हालांकि महिला ने पुलिस वाले से मांफी भी मांगी लेकिन उसने महिला कि एक न सुनी और महिला के साथ गाली गलोच करने लगा.

imgpsh fullsize anim 20 1


इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस पुलिसकर्मी के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. महिला का कहना है कि उसकी कार रेड लाइट पर खड़ी थी और तभी पीछे से पुलिसकर्मी ने कार में टक्कर मार दी. जिसके लिए मैने पुलिस कर्मी से माफी भी मांगी थी. कहा जा रहा है कि जिस वक्त पुलिसकर्मी ने महिला की कार को टक्कर मारी थी. उस समय पुलिस कर्मी शराब के नशे में था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में एक दरिंदे के चंगुल से बची मासूम बच्ची


फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी की मेडिकल जांच कराई गई है. मेडिकल जांच के दौरान ही इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपी पुलिस नशे की हालत में था. वहीं महिला ने इस मामले पर रिर्पोट भी दर्ज करा दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →