शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली में एक दरिंदे के चंगुल से बची मासूम बच्ची

दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की. बता दें कि बच्ची पांच साल की बतायी जा रही है.

दिल्ली में एक दरिंदे के चंगुल से बची मासूम बच्ची

दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की. बता दें कि बच्ची पांच साल की बतायी जा रही है. आरोपी की पहचान मोहमद अली के नाम से की गई है.

विज्ञापन


यह घटना के 4 जुलाई की है. जब बच्ची बाहर खेल रही थी और आरोपी उसे बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया. कुछ ही देर में परिजनों ने बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिया. बच्ची को कहीं न पाकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस दी.


जब आरोपी बच्ची के साथ गलत हरकते करने लगा, तो बच्ची ने शोर मचाया आसपास मौजूद लोग वहां पंहुचे और बच्ची को आरोपी के चुंगल बचा लिया और आरोपी उसी वक्त वहां से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की गई है.

imgpsh fullsize anim 5 4


दरअसल, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी बच्चे को लेकर जाता दिखाई दे रहा था. हालांकि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. दिन पर दिन अपराध बढते जा रहे है, वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे है.

हाल ही दिल्ली में 5 साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था. जिसकी पहचान बुलंदशहर के नन्हे के नाम से किया गया थी.आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर कर द्वारका सेक्टर 23 के सुनसान इलाके में ले गया था. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे वहीं छोड़कर भाग गया.

यह भी पढ़ें : लव मैरिज करने पर परिजनों ने अपनी बेटी को दी इतनी बड़ी सजा


आसपास के लोगों ने जब उस बच्ची को देखा तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद उस मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की गई थी.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →