Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए, देश का नाम ‘भारत, हिन्दुस्तान और इंडिया’ कैसे पड़ा ?
Advertising
<

जानिए, देश का नाम ‘भारत, हिन्दुस्तान और इंडिया’ कैसे पड़ा ?

1303
India-Bharat-Hindustan

दोस्तों आप सभी के मन में कभी न कभी तो यह सवाल आया ही होगा कि हमारे प्यारे देश का तीन नामों से क्यों जाना जाता है और साथ ही यह सवाल भी आया होगा कि देश का नाम ‘भारत, हिन्दुस्तान और इंडिया’ ही क्यों पड़ा और कैसा पड़ा ? तो चलिए दोस्त बिना वक़्त ज़ाया किए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

आज देश का हर नागरिक अपने मुल्क को तीन नामों से ज़रूर पुकारता है और अपने वतन से बेहद प्यार करता है। चलिए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं।

1- भारत- संविधान में भारत को राज्यों का संघ कहा गया और आधिकारिक तौर पर देश का नाम भारत रखा गया है। दरअसल, भगवान राम के पूर्वज सम्राट भरत चक्रवर्ती सम्राट हुए हैं। सम्राट भरत चक्रवती का साम्राज्य कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी फैला हुआ था और सम्राट भरत चक्रवती के ही नाम पर अपने देश का नाम भारत पड़ा।

2- हिन्दुस्तान- अमूमन अधिकतर लोग अपने को हिन्दुस्तान बोलना पसंद करते हैं। दरअसल, हिमालय के पश्चिम में सिन्धु नदी बहती है और इसका बहुत बड़ा भू-भाग इस नदी से गिरा हुआ है। इसी भू-भाग को सिन्धु घाटी के नाम से जाना जाता है। सिन्धु घाटी सभ्यता सबसे पुरानी है और बहुत प्रसिद्ध हुई है। सबसे पहले तुर्कीस्तान के लूटेरों समेत ईरान के लोग यहां आए तो सबसे पहले उन्होंने सिन्धु घाटी में प्रवेश किया और तब यहां के निवासियों को उन्होंने हिन्दू नाम दिया, जो सिन्धु घाटी का ही एक दूसरा रूप है। उस वक़्त उन लूटेरों ने हिन्दुओं के देश को उन्होंने हिन्दुस्तान नाम दिया और तब से इस देश को हिन्दुस्तान के नाम से जाना जाने लगा।

3- इंडिया- आज की तारीख़ में पूरी दुनिया अपने देश को इंडिया के नाम से जानती है। यह भी हमारे देश का एक नही है। देश का नाम इंडिया सिन्धु नदी की वजह से पड़ा क्योंकि सिन्धु नदी का दूसरा नाम इंडस वैली है। वहीं, जब अंग्रेज़ देश में दाख़िल हुए तो उन्हें भारत और हिन्दुस्तान कहने में दिक्कत पेश आती थी इसलिए सिन्धु नदी की वजह से अंग्रेज़ देश को इंडिया कहने लगे।

ये भी पढ़ें : सवाल 51 – हवाई जहाज एक लीटर में कितना माइलेज देता है ?

Advertising