Advertising
Home Breaking News Hindi मुजफ्फरनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Advertising
<

मुजफ्फरनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

388
मुजफ्फरनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मुजफ्फरनगर से सटे एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट किया किशोरी के शोर मचाते ही वहां आसपास के ग्रामिण इकट्ठा हो गये. जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.


पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. वहीं दूसरी और पुलिस कार्रवाई के विरोध में एक अधिवक्ता ने महिलाओं के साथ मिलकर थाने में धरना दिया. उनका कहना है कि यह मामला एक माह पूर्व हुई मारपीट का बदला है. इसे मारपीट का बदला बताते हुए दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है.


परिजनों का कहना है कि उनकी 13 साल की बेटी घर पर अकेली थी. उसी गांव का बिट्टू नामक युवक घर में घुस गया और उसे दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो उसके कपडे फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट भी की.

यह भी पढ़ें : पैसो के लिए माता-पिता ने बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में झोंका

मारपीट और चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को खूब पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बिट्टू को दुष्कर्म के फर्जी मामले में जेल भेजा गया है. थाने पर धरने की सूचना पाकर पहुंचे सीओ मंड़ी योग्रेंद्र कुमार ने महिलाओं व अधिवक्ता से बातचीत की है, साथ ही कहा कि जांच के बाद ही दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी. जिसके बाद ही यह मामला शांत हुआ है.

Advertising