रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पैसो के लिए माता-पिता ने बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में झोंका

कहते है कि माता-पिता बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए कुछ भी कर सकते है.

पैसो के लिए माता-पिता ने बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में झोंका

कहते है कि माता-पिता बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए कुछ भी कर सकते है. लेकिन ठीक इसी के विपरीत गुजरात के अमरेली में एक लड़की के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर लड़की के माता-पिता ने ही उसे हवस के भूखे भेड़ियों के मुंह में ड़ाल दिया.

विज्ञापन


पैसो की लालच में लडकी के माता पिता अपनी ही नाबालिक लड़की से जिस्मफरोशी का धंधा करवाते थे. उसे हर दिन किसी नए हवस के पूजारी के पास भेज देते थे. यह सिलसिला लगातार चलता रहा. जिसके वजह से लडकी गर्भवती हो गई. इसी दौरान यह मामला पुलिस के सामने आ गया.

imgpsh fullsize anim 9 1


बता दें कि यह शर्मनाक घटना अमरेली के नांगध्रा गांव की है. जहां एक नाबालिग लड़की ने पुलिस थाने पहुंचकर अपने ही माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करावाया है. लड़की का कहना है कि वह चलाला इलाके के नांगध्रा गांव में अपने माता-पिता के साथ रहती है. उसने कहा कि मेरे माता-पिता ने पैसो की लालच में मुझे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला है.


लड़की ने साथ ही कहा कि उसने तीन महिनों तक कई लोगों से संबंध बनाए है. जिसके वजह से वह गर्भवती हो गई है. लड़की से यह काम जबरन ही करवाया जाता था, अगर वह इस काम के लिए मना करती थी, तो उसे डराया धमकाया जाता था.

यह भी पढ़ें : बलात्कारी राम रहीम ने अपनी जमानत अर्जी ली वापस


पुलिस ने लड़की की बातों को सुनकर तुरंत ही आईपीसी से संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने लड़की का मेडिकल करावाया और उसके बाद उसे राजकीय बालिका सुधार गृह भेज दिया है. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की जा रही है.

विषयगुजरात
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →